फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: BSF cook hanged himself in Indore, a youth committed suicide due to domestic dispute

Indore: इंदौर में बीएसएफ के कुक ने लगाई फांसी, एक युवक ने गृह कलेश में दी जान

Tue, 02 Dec 2025 06:32 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 02 Dec 2025 06:32 PM IST
सार

कर्मचारियों ने एरोड्रम पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रामबाबू मूल रुप से सवाई माधोपुर का निवासी था और दो साल से एरोड्रम रोड स्थित बीएसएफ परिसर में पदस्थ था। अफसरों ने रामबाबू के परिजनों को सूचना दी है।

विज्ञापन
Indore: BSF cook hanged himself in Indore, a youth committed suicide due to domestic dispute
इंदौर में दो लोगों ने की आत्महत्या। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएसएफ परिसर में काम करने वाले कुक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। उनसे आत्महत्या क्यों की। इसका खुलासा नहीं हो पाया,क्योकि उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। कुक रामबाबू 30 साल से बीएसएफ की नौकरी कर रहा था। सुबह वह मैस नहीं पहुंचा तो साथी कर्मचारी उसके कमरे में पहुंचे तो देखा कि उसने रैंलिग में फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन

 

कर्मचारियों ने एरोड्रम पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रामबाबू मूल रुप से सवाई माधोपुर का निवासी था और दो साल से एरोड्रम रोड स्थित बीएसएफ परिसर में पदस्थ था। अफसरों ने रामबाबू के परिजनों को सूचना दी है। पुलिस ने रामबाबू का मोबाइल जब्त किया है। उसकी जांच कर यह पता लगाया जाएगा कि,ताकि यह पता चल सके कि आत्महत्या के पहले उसने वीडियों में कुछ रिकार्ड कर अपनी मौत की वजह बताई है या नहीं।

विज्ञापन

 

इसके अलावा इंदौर के गांधी नगर में संजय अवासे नामक युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने कहा कि संजय को उसकी पत्नी मुस्कान प्रताडि़त करती थी। पत्नी संजय को छोड़कर चली गई थी और उसके खिलाफ थाने में शिकायत भी दर्ज कराई थी। संजय के भाई की शिकायत पर पुलिस ने मुस्कान और परिजनों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed