फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Blast in the cylinders kept in the shop in Shipra, roof blown off, two people injured

Indore: शिप्रा में दुकान मेें रखे सिलेंडरों में ब्लास्ट, छत उड़ी, दो लोग घायल

Fri, 08 Dec 2023 07:10 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 08 Dec 2023 07:10 PM IST
सार

दुकान में विस्फोट होने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई, लेकिन दमकलों के आने से पहले आग ने आसपास की दो दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। दुकान में टंकियां रखी होने के कारण रहवासी खुद आग बुझाने की हिम्मत नहीं कर पा रहे थे। 

विज्ञापन
Indore: Blast in the cylinders kept in the shop in Shipra, roof blown off, two people injured
दुकान में लगी आग - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर के समीप शिप्रा मेें शुक्रवार शाम को एक दुकान मेें रखे छह सिलेंडरों मेें विस्फोट हो गया। विस्फोट के कारण दुकान की छत उड़ गई और आग के कारण आसपास की दो दुकानें जल गई।

विज्ञापन


इस हादसे में दो लोग भी घायल हुए। विस्फोट क्यों हुआ। इसका पता फायर ब्रिगेड लगा रही है। जिस दुकान में विस्फोट हुआ,वहां गैस चूल्हे की मरम्मत का काम होता है। लोगों ने बताया कि बड़े सिलेंडर से छोटे सिलेंडर भरने का काम भी दुकानदार करता था। इस कारण दुकान में एक साथ इतने सिलेंडर थे।

विज्ञापन

दुकान में विस्फोट होने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई, लेकिन दमकलों के आने से पहले आग ने आसपास की दो दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। दुकान में टंकियां रखी होने के कारण रहवासी खुद आग बुझाने की हिम्मत नहीं कर पा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस हादसे में दो लोग घायल हुए है। उन्हें देवास के अस्पताल में भेजा गया। शिप्रा पुलिस के अनुसार लोहार पिपल्या निवासी मनीष पटेल चूल्हे और छोटे सिलेंडर बेचने का काम करता है। बड़े सिलेंडरों से छोटे सिलेंडर री-फीलिंग का काम करता है। संभवत: उसी दौरान हादसा हुआ है। आग की वजह से दो दुकानों का सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। 



विस्फोट से मनीष और विशाल नवलिया घायल हुए है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर इंदौर के सांवेर रोड क्षेत्र की फेक्टरी मेें आग लग गई। उसमें जूतों के सोल बनाने का काम होता हैै। आग लगने से फेक्टरी में रखा सामान जल गया। आग लगने की वजह पता नहीं चल पाई। आग लगने से कोई जनहानि नहीं हुई। फायर ब्रिगेड ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed