फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: BJP solved regional and caste equations by making Savitri Thakur a minister.

Indore: धार सांसद सावित्री ठाकुर को मंत्री बनाकर भाजपा ने क्षेत्रीय और जातिगत समीकरणों को साधा

Sun, 09 Jun 2024 09:58 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 09 Jun 2024 09:58 PM IST
सार

पिछली सरकार में आदिवासी कोटे से फग्गन सिंह कुलस्ते को मंत्री बनाया गया था। भाजपा आदिवासी समाज से नया और युवा चेहरा चाहती थी। सावित्री महिला होने के साथ नया चेहरा भी है।

विज्ञापन
Indore: BJP solved regional and caste equations by making Savitri Thakur a minister.
पीएम मोदी की टीम में शामिल हुईं सांसद सावित्री। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इस बार मंत्रिमंडल में आदिवासी अंचल को भी प्रतिनिधित्व मिला है। धार की सांसद सावित्री ठाकुर को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। सावित्री को मंत्री बनकर भाजपा ने मालवा निमाड़ में एक आदिवासी नेेतृत्व दिया है। उनका चयन क्षेत्रीय समीकरणों के कारण भी हुआ।

विज्ञापन


आदिवासी अंचल और निमाड़ में ठाकुर का अब प्रभाव रहेगा। इससे पहले भी भाजपा ने आदिवासी क्षेत्र से सुमेर सिंंह सोलंकी को राज्य सभा भेजा और हर्ष चौहान को भी महत्वपूर्ण पद दिया था।
विज्ञापन


यह पहला मौका है जब भाजपा संगठन ने मालवा निमाड़ की दो सीटों पर महिला कार्ड खेलते हुए सावित्री ठाकुर और पड़ोसी लोकसभा क्षेत्र झाबुआ से अनिता चौहान को टिकट दिया। दोनों ही उम्मीदवार तगड़े मार्जिन से चुनाव जीतीं। अब एनडीए सरकार में सावित्री को शामिल कर सरकार ने संदेश दे दिया कि आदिवासी समाज को अहमियत दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सावित्री वर्ष 2014 में धार से सांसद रह चुकी हैं। वर्ष 2019 में उनका टिकट कट गया था,लेकिन इस बार फिर भाजपा ने उन्हें अपना उम्मीदवार बनाया था। चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के राधेश्याम मुवेल को हराया है।

चार बातें, जिससे सावित्री का दावा हुआ मजबूत

  • पिछली सरकार में आदिवासी कोटे से फग्गन सिंह कुलस्ते को मंत्री बनाया गया था। भाजपा आदिवासी समाज से नया और युवा चेहरा चाहती थी। सावित्री महिला होने के साथ नया चेहरा भी हैं।
  • आदिवासी अंचल में संघ, हिन्दू संगठनों की पकड़ मजबूत है। इस क्षेत्र में धर्मांतरण के मामले में भी ज्यादा होते हैं, इसलिए भाजपा आदिवासी समाज से नया नेतृत्व देकर समाज को साधा गया है।
  • विधानसभा चुनाव में बीते दस सालों से आदिवासी बाहुल्य विधानसभा क्षेत्रों मेे कांग्रेस का वोट शेयर भाजपा से ज्यादा रहा है। इस बार भी कांग्रेस ने ज्यादा सीट मालवा निमाड़ की सीटों पर जीती थीं। क्षेत्रीय समीकरणों के कारण भी सावित्री को मंत्री बनाया गया।
  • आदिवासी अंचल से कांग्रेस के पास कांतिलाल भूरिया, सेना पटेल, विक्रांत भूरिया जैसे स्थापित नेता हैं। भाजपा की तरफ से यहां बड़ा नेतृत्व उभर नहीं पाया था। सावित्री के बहाने भाजपा बड़ा नेतृत्व देना चाहती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed