फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: BJP may contest Gajendra Rajukhedi from Dhar Lok Sabha seat, BJP has put the seat on hold.

MP politics: कांग्रेस से आए पूर्व MP राजूखेड़ी को धार सीट से चुनाव लड़ा सकती है BJP, जानिए और कौन हैं दावेदार?

Sat, 09 Mar 2024 01:11 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 09 Mar 2024 01:11 PM IST
सार

Gajendra Rajukhedi: भाजपा में शामिल पूर्व सांसद गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी को भाजपा धार लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा सकती है। पार्टी की ओर से धार सीट पर अभी उम्मीदवार घोषित नहीं किया है। यहां से राजूखेड़ी की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है।

विज्ञापन
Indore: BJP may contest Gajendra Rajukhedi from Dhar Lok Sabha seat, BJP has put the seat on hold.
भाजपा में शामिल हुए पूर्व सांसद गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Gajendra Rajukhedi: कांग्रेस के पूर्व सांसद गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी के भाजपा में शामिल होने से धार के राजनीतिक समीकरण भी बदल गए हैं। भाजपा में राजूखेड़ी की एंट्री को लोकसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। कयास लगाए जा रहे हैं कि भाजपा धार लोकसभा सीट से गजेंद्र को टिकट देकर चुनाव लड़ा सकती है। इस सीट पर भाजपा ने उम्मीदवार घोषित नहीं किया है। ऐसे में इस चर्चा को और बल मिल रहा है। बता दें कि भाजपा ने प्रदेश में पांच सीटें होल्ड पर रखीं हैं, इनमें एक धार सीट भी शामिल है। इन सीटों पर भाजपा प्रत्याशी की दूसरी सूची भी अगले सप्ताह जारी होने वाली है। इससे पहले गजेंद्र राजूखेड़ी का भाजपा में शामिल होना धार सीट से उनकी उम्मीदवारी के संकेत दे रहा है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


वर्तमान सांसद दरबार का कट सकता है टिकट
गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी के भाजपा में शामिल होने से धार लोकसभा सीट के दावेदार सांसद छतर सिंह दरबार, रंजना बघेल और जयदीप पटेल भी खुश नहीं हैं। उम्र के मापदंड पर छतर सिंह दरबार का टिकट इस बार कट सकता है। रंजना बघेल भी धार सीट से दावेदारी कर रही हैं। लेकिन पड़ोसी संसदीय क्षेत्र झाबुआ से महिला को भाजपा ने उम्मीदवार बना दिया है, इसलिए बघेल की दावेदारी कमजोर पड़ती दिखाई दे रही है। इन राजनीतिक समीकरणों के हिसाब से राजूखेड़ी के भाजपा उम्मीदवार बनाए जाने की संभावना ज्यादा नजर आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव में मांगा था टिकट
वर्ष 2009 में कांग्रेस ने गजेंद्र राजूखेड़ी को धार संसदीय क्षेत्र से टिकट दिया था, तब उन्होंने भाजपा उम्मीदवार हर्ष चौहान को हराया था। जब कांतिलाल भूरिया प्रदेशाध्यक्ष रहे तो उनसे राजूखेड़ी की पटरी नहीं बैठी। विधानसभा चुनाव में उनकी मनावर और धरमपुरी सीट से तगड़ी दावेदारी थी, लेकिन कांग्रेस ने उन्हें टिकट नहीं दिया। इससे वे नाराज थे। विधानसभा चुनाव से पहले भी वे भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों के संपर्क में थे। उस दौरान भी उनके भाजपा में शामिल होने की सुगबुगाहट हुई थी, लेकिन तब ऐसा नहीं हो सकता था।  

आज भाजपा में शामिल हुए राजूखेड़ी
कांग्रेस के पूर्व सांसद गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी शनिवार को भाजपा में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने कहा- मैंने देखा कि भाजपा का शीर्ष नेतृत्व बेहतर काम कर रहा है। सुमेर सिंह सोलंकी, अनुसुइया उईके जैसे आदिवासी नेताओं को आगे बढ़ाया गया है। कांग्रेस की ओर से एक भी आदिवासी नेता राज्यसभा नहीं गया है। कांग्रेस में काम कोई और करें, मलाई कोई और खाए यही होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed