Indore: चैंबर की गैप में फंसा बाइक का पहिया, पति के साथ लौट रही महिला की मौत
नरेंद्र कुमार अपनी पत्नी भारती के साथ गीता भवन गए थे। वे पत्नी को थेरेपी करा कर लौट रही थे। सेंटपाल स्कूल के समीप सड़क पर चैंबर के पास में बाइक का अगला पहिया गया और बाइक असंतुलित हो गई। बाइक सहित दोनों सड़क पर गिर पड़े।
विस्तार
अपने पति के साथ बाइक पर सवार होकर घर लौट रही महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना पलासिया क्षेत्र की है। बाइक का पहिया चैंबर की गैंप में फंसा। पति बाइक को संभाल नहीं पाया और बाइक सहित दोनों सड़क पर गिर पड़ेे। महिला के सिर पर गंभीर चोट आई। उसे अस्पताल में भर्ती किया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
यह खबर भी पढ़ें:भोपाल में वक्फ बोर्ड की सम्पत्तियों पर कब्जा करने वाले जाएंगे जेल,सांसद बोले-नेताओं के नाम होंगे उजागर
पलासिया पुलिस के अनुसार दुधिया निवासी नरेंद्र कुमार अपनी पत्नी भारती के साथ गीता भवन गए थे। वे पत्नी को थेरेपी करा कर लौट रही थी। सेंटपाल स्कूल के समीप सड़क पर चैंबर के पास में बाइक का अगला पहिया गया और बाइक असंतुलित हो गई। बाइक सहित दोनो सड़क पर गिर पड़े भारती के सिर पर गंभीर चोट हो गई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
रहवासियों ने बताया कि सड़क पर कई चैंबर भी है और भारी वाहनों जब उसके आसपास से गुजरते है तो चैंबर का हिस्सा धंस जाता है और गैप आ जाती है। वही गैप हादसे की वजह बनी। पहले भी इस कारण कई वाहन चालक गिर चुके है, लेकिन नगर निगम के अधिकारी इस पर ध्यान नहीं देते है।
