फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore bhopal nagpur vande bharat schedule time stop

Vande Bharat: इंदौर-भोपाल वंदे भारत ट्रेन कल से नागपुर तक जाएगी, सुबह 6.10 पर निकलेगी, 2.30 पर पहुंचेगी

Sun, 08 Oct 2023 09:08 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sun, 08 Oct 2023 09:08 PM IST
सार

अभी शेड्यूल जारी नहीं किया गया है, नागपुर तक ट्रेन चलने की वजह से रेलवे को भी फायदा होगा और खाली जा रही ट्रेन में सीटें भरने लगेंगी। 
 

विज्ञापन
indore bhopal nagpur vande bharat schedule time stop
Vande Bharat Train - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

वंदे भारत ट्रेन कल से इंदौर से नागपुर तक चलेगी। भोपाल तक जाने वाली ट्रेन को नागपुर तक बढ़ाया गया है। indore bhopal nagpur vande bharat ट्रेन के इस अपडेशन की जानकारी को भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और इंदौर विधानसभा एक से उम्मीदवार कैलाश विजयवर्गीय ने ट्वीट किया है। यह सुबह 6.10 पर इंदौर से निकलेगी और दोपहर में 2.30 पर नागपुर पहुंचेगी। विजयवर्गीय ने हाल ही में इंदौर आए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से इस संबंध में आग्रह किया था जिसके बाद यह निर्णय लिया गया है। इस संबंध में कैलाश विजयवर्गीय ने ट्वीट कर रेल मंत्री का आभार व्यक्त किया और इंदौर वासियों को बधाई भी दी। इंदौर-भोपाल के बीच अभी वंदे भारत सबसे फास्ट ट्रेन है। इसकी शुरुआत 27 जून को हुई थी। यह सुबह 6.30 बजे इंदौर से चलती है। इंदौर-भोपाल के बीच सिर्फ उज्जैन में 5 मिनट के लिए रुकती है। 
विज्ञापन


विज्ञापन



यात्रियों की कम संख्या से चिंता में था रेलवे
इंदौर-भोपाल के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रियों की संख्या लगातार कम जा रही थी। ट्रेन में हर दिन औसतन 75 फीसदी सीटें खाली रह जाती हैं। पहले महीने में 25 फीसदी यात्रियों के साथ ट्रेन का संचालन हुआ था। इसके बाद यात्रियों की कम संख्या को लेकर रेलवे के आला अफसरों ने भी इसका रिव्यू किया जिसमें यह रिपोर्ट मिली थी। ट्रेन के शुरू होने के बाद से ही औसत हर दिन 135 यात्रियों ने सफर किया। जबकि इसमें कुल 530 सीट हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नागपुर तक चलने से अधिक यात्री मिल जाएंगे
अब नागपुर तक इसे चलाने से यात्रियों की संख्या में भी इजाफा होगा। इससे रेलवे को भी फायदा मिलेगा। इंदौर और नागपुर के बीच अच्छा ट्रैफिक है। इसके साथ भोपाल से नागपुर के बीच भी अच्छा ट्रैफिक मिल जाता है। रेलवे के जानकार नागेश नामजोशी का कहना है कि नागपुर से साउथ का सबसे ज्यादा कनेक्शन है। वंदे भारत ट्रेन के नागपुर तक चलने से लोगों को काफी फायदा होगा।

भोपाल से उठी थी मांग
रेल मंत्री के भोपाल प्रवास के दौरान मांग उठी थी कि भोपाल से नागपुर की कनेक्टिविटी के लिए इंदौर-भोपाल वंदे भारत ट्रेन को नागपुर तक बढ़ाया जाए। रेल मंत्रालय ने गाड़ी संख्या 20911/20912 इंदौर-भोपाल-इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का 9 अक्तूबर 2023 से नागपुर स्टेशन तक विस्तार करने का निर्णय लिया गया है। गाड़ी संख्या 20911 इंदौर-नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस इंदौर स्टेशन से 06.10 बजे प्रस्थान कर, 07.00 बजे उज्जैन, 9.15 बजे भोपाल, 10.45 बजे इटारसी, 14.30 बजे नागपुर स्टेशन पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 20912 नागपुर- इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस नागपुर स्टेशन से 15.20 बजे प्रस्थान कर, 19.00 बजे इटारसी, 20.40 बजे भोपाल, 22.50 बजे उज्जैन, 23.45 बजे इंदौर स्टेशन पहुंचेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed