फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore becomes the smartest city of the country, President said- need to pay more attention to women's safety

Indore: इंदौर बना देश का सबसे स्मार्ट शहर, राष्ट्रपति ने कहा- महिलाओं की सुरक्षा पर और ध्यान देने की जरुरत

Wed, 27 Sep 2023 04:23 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 27 Sep 2023 04:23 PM IST
सार

 राष्ट्रपति ने कहा कि मलेरिया और डेंगू जैसी बीमारियां शहरों में हर साल फैलती है। स्वास्थ्य पर भी ध्यान देना होगा। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में भी शहरी क्षेत्रों जैसी स्वास्थ्य सुविधाएं होना चाहिए। 

विज्ञापन
Indore becomes the smartest city of the country, President said- need to pay more attention to women's safety
इंदौर को मिला बेस्ट स्मार्ट सिटी अवार्ड। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को इंदौर को देश के सबसे स्मार्ट शहर और एमपी को बेस्ट स्टेट का अवॉर्ड सौंपा। इस मौके पर उन्होंने महिला सुरक्षा को लेकर चिंता जताई। मुर्मू ने कहा कि शहर में सीसीटीवी सर्विलांस से सुरक्षा मजबूत हो रही है, लेकिन महिलाओं की सुरक्षा पर और ध्यान देने की जरूरत है।

विज्ञापन

राष्ट्रपति ने कहा कि वर्ष 2047 में भारत की शहरी आबादी 87 करोड़ हो जाएगी। आज देश की जीडीपी में दो तिहाई हिस्सा 100 स्मार्ट शहरों का है। 2047 तक यह 80 प्रतिशत तक हो जाएगा। देश में जलवायु परिवर्तन एक बड़ा मुद्दा है। हमें राष्ट्रीय स्तर पर इसके लिए काम करना होगा।
विज्ञापन

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि शहरों में ग्रीन बिल्डिंग कॉन्सेप्ट आ रहा है, लेकिन यह पर्याप्त नहीं है। शहर में ग्रीन एनर्जी पर भी ध्यान दिया जा रहा है, लेकिन इस दिशा में और काम करने की जरूरत है। राष्ट्रपति ने कहा कि अभी भी मलेरिया और डेंगू जैसी बीमारियां शहरों में हर साल फैलती है। स्वास्थ्य पर भी ध्यान देना होगा। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में भी शहरी क्षेत्रों जैसी स्वास्थ्य सुविधाएं होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंदौर मालवा का चंदन, हर दौर में आगे : शिवराज
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि इंदौर हर दौर में आगे रहने का आदी हो चुका है। इंदौर मालवा का चंदन है। इंदौर सबको दिल से अपनाते हैं। जो आता है, वो यहीं का होकर रह जाता है। सफाई में अनमोल प्रयास इंदौर ने किए। पूरे देश मे मिसाल बन चुका है। स्वच्छता का भाव इंदौर के हर आदमी में है। इंदौर में स्वच्छता जनआंदोलन का रूप ले चुकी है। सिंह ने कहा कि भले मध्य प्रदेश पहले स्थान पर आया है, लेकिन शहर फूले न समाएं, अब जिम्मेदारी और बढ़ गई है। हर शहर को सावधान रहना होगा। चुनौतियां इधर उधर से मिल रही हैं। अब हर शहर को और ज्यादा स्मार्ट रहना होगा।

सपनों को हकीकत में बदला : राज्यपाल
राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने कहा कि मध्य प्रदेश विकास के नए आयाम तय कर रहा है। प्रदेश में स्मार्ट सिटी मिशन ने सपनों को हकीकत में बदला है।

इंदौर को छह श्रेणियों में अवॉर्ड, सूरत दूसरे तो आगरा तीसरे नंबर पर
काॅफ्रेंस में 66 शहरों को अलग-अलग श्रेणियों में अवॉर्ड दिए गए। सबसे ज्यादा छह अवॉर्ड इंदौर को दिए। मेयर पुष्य मित्र भार्गव और सांसद शंकर लालवानी को राष्ट्रपति ने यह अवॉर्ड सौंपा। दूसरे नंबर पर सूरत रहा, जबकि तीसरे नंबर पर आगरा रहा। बेस्ट स्टेट में पहले नंबर पर मध्य प्रदेश रहा। प्रदेश के नगरीय विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने यह पुरस्कार ग्रहण किया। दूसरे नंबर पर तमिलनाडु, तीसरे नंबर पर राजस्थान और उत्तर प्रदेश को पुरस्कृत किया गया।


शिवराज ने गौंड पेंटिंग भेंट की
मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति को गौंड पेंटिंग भेंट की। स्मार्ट सिटी से जुड़ी तीन किताबों का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में अगली स्मार्ट सिटी अवॉर्ड स्पर्धा की घोषणा की गई। अगले साल 10 जनवरी तक स्मार्ट शहर अपनी प्रविष्टियां भेज सकते हैं। अगले आयोजन की तिथि 5 अप्रैल 2024 तय की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed