फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore-auto-rickshaw-drivers-protest-against-illegal-bike-taxi-services

इंदौर: बिना वेरिफिकेशन के दौड़ रही 25 हजार बाइक टैक्सी, ऑटो चालकों ने की बंद करने की मांग

Thu, 01 Oct 2026 08:23 PM IST
Arjun Richhariya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Arjun Richhariya Updated Thu, 01 Oct 2026 08:23 PM IST
सार

टैक्सी चालकों ने अवैध रूप से चल रही बाइक टैक्सियों के विरोध में पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा। चालकों ने बिना एग्रीगेटर लाइसेंस और पुलिस सत्यापन के संचालित दोपहिया वाहनों पर कार्रवाई न होने पर भूख हड़ताल की चेतावनी दी है।

विज्ञापन
indore-auto-rickshaw-drivers-protest-against-illegal-bike-taxi-services
सड़कों पर उतरने को मजबूर हुए ऑटो चालक - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर के सीएनजी ऑटो रिक्शा, बैटरी ऑटो रिक्शा और कार टैक्सी चालकों ने शहर में अवैध रूप से संचालित बाइक टैक्सी सेवाओं के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। ऑटो एवं टैक्सी चालक संघ के पदाधिकारियों ने पुलिस कमिश्नर को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपकर निजी वाहनों का व्यावसायिक उपयोग करने तथा बिना ट्रेड लाइसेंस (एग्रीगेटर) के चल रही बाइक टैक्सी सेवाओं के विरुद्ध संयुक्त अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। चालकों का कहना है कि शहर में लगभग 27 हजार ऑटो रिक्शा चालक सार्वजनिक परिवहन सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन अवैध बाइक टैक्सियों के कारण उनकी रोजी-रोटी पर संकट आ गया है।
विज्ञापन


ऑटो चालकों की आर्थिक स्थिति बिगड़ रही
आंदोलन का नेतृत्व कर रहे राजेश बिडकर और निलेश सूर्यवंशी ने कहा कि ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि प्रतिदिन 500 से 700 रुपये कमाने वाले ऑटो चालकों को परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है। इसके साथ ही परिवहन विभाग से परमिट प्राप्त करने, बीमा कराने, फिटनेस और मीटर सत्यापन के दौरान ऑटो चालकों को भारी रिश्वत देने के लिए मजबूर होना पड़ता है। तेज गति से बढ़ती अवैध बाइक टैक्सियों ने इस संकट को और गहरा कर दिया है, जिससे वैधानिक रूप से परमिट लेकर वाहन चलाने वालों का धंधा पूरी तरह चौपट हो चुका है।
विज्ञापन


बिना पुलिस सत्यापन और ट्रेड लाइसेंस के संचालन हो रहा
चालकों का आरोप है कि लगभग 7 वर्ष पूर्व शुरू हुई बाइक टैक्सी सेवाओं के पास इंदौर परिवहन विभाग से कोई एग्रीगेटर लाइसेंस नहीं है। वर्तमान में शहर में 25 हजार राइडर सक्रिय हैं, जिनमें अन्य शहरों और प्रदेशों के दोपहिया वाहन भी शामिल हैं। इन चालकों का न तो पुलिस सत्यापन हुआ है और न ही प्रशासन के पास इनकी कोई पहचान या वर्दी का रिकॉर्ड है। पूर्व में भी राइडर द्वारा आपराधिक घटनाओं और दुर्घटनाओं को अंजाम दिया जा चुका है, जिससे शहर की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासनिक निष्क्रियता का मुद्दा भी उठा
ऑटो चालकों ने ज्ञापन में बताया कि वर्ष 2019 से वे लगातार इसका विरोध कर रहे हैं। जिला न्यायालय और उच्च न्यायालय द्वारा पूर्व में बाइक टैक्सी सेवाओं पर प्रतिबंध लगाने और सख्त आदेश पारित करने के बावजूद स्थानीय प्रशासन और आरटीओ द्वारा केवल खानापूर्ति की गई। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का मुख्यालय बाहर होने के कारण स्थानीय साइबर सेल, यातायात पुलिस और परिवहन विभाग प्रभावी कार्रवाई करने में बेबस नजर आ रहे हैं। इससे शासन को राजस्व का भारी नुकसान हो रहा है, जबकि शहर में इनके अवैध होर्डिंग्स भी लगे हुए हैं।


पांच दिन की समय सीमा
ऑटो एवं बैटरी ऑटो चालकों ने पुलिस और आरटीओ से संयुक्त टीम बनाकर चेकिंग अभियान चलाने, मेट्रो स्टेशनों के दोनों तरफ ऑटो स्टैंड बनाने, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के लाइसेंस की जांच कर प्रकरण दर्ज करने और शासकीय दरों के अनुसार किराया तय करने की मांग की है। इसके अलावा नशे में वाहन चलाने वालों पर ऑन-स्पॉट कार्रवाई, राजवाड़ा पर दुर्घटनाग्रस्त चालक के परिवार को 20 लाख रुपये मुआवजा देने तथा पुलिस द्वारा ऑटो चालकों का सहयोग करने की मांग रखी गई है। चालकों ने चेतावनी दी है कि यदि पांच दिनों में मांगें पूरी नहीं हुईं तो वे काम बंद हड़ताल और भूख हड़ताल पर चले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed