Indore: शादी की बात पक्की होते ही सोनम ने कर ली थी राजा की हत्या की प्लानिंग, सतना से मंगाई थी रिवाल्वर
चार्जशीट में यह तथ्य सामने आया कि सोनम रघुवंशी ने सगाई के बाद नहीं बल्कि रिश्ता पक्का होने के बाद ही राजा की हत्या की प्लानिंग कर ली थी, इसलिए कभी उसने अपनी बातों से राजा व उसके परिजनों को यह जाहिर नहीं होने दिया कि वह इस रिश्ते से खुश नहीं है।
विस्तार
राजा रघुवंशी मर्डर केस में शिलांग पुलिस ने चार्जशीट कोर्ट में पेश कर दी है। 792 पेजों की चार्जशीट में पुलिस ने हत्या की प्लानिंग से लेकर सबूत मिटाने तक का ब्यौरा दिया है। इस केस में अतिरिक्त जार्चशीट और पेश की जाएगी। जिसमें हत्या के सबूत मिटाने का उल्लेख रहेगा। फिलहाल सबूत मिटाने वाले तीनों आरोपी जमानत पर हैं। फोरेंसिक रिपोर्ट नहीं आने की वजह से तीनों आरोपियों के आरोप ठीक से तय नहीं हुए।
पेश चार्जशीट में यह तथ्य सामने आया कि सोनम रघुवंशी सगाई के बाद नहीं बल्कि रिश्ता पक्का होने के बाद ही राजा की हत्या की प्लानिंग कर ली थी, इसलिए कभी उसने अपनी बातों से यह राजा व उसके परिजनों को यह जाहिर नहीं होने दिया कि वे इस रिश्ते से खुश नहीं है।
हत्या करने की प्लानिंग के साथ उसने रिवाल्वर राज से मंगाई थी। राज ने सतना से रिवाल्वर मंगाई थी। प्लानिंग यहीं थी कि राजा की हत्या गोली मारकर की जाए, ताकि यह पुलिस को यह काम किसी पेशवर हत्यारे का लगे, लेकिन तीनों आरोपी गोली नहीं चला पाए।
इसके बाद सोनम ने प्लान बदला और चाकू से हत्या करने के लिए तीनों आरोपियों को कहा। यही कारण है कि कामाख्या देवी मंदिर में दर्शन करने के बाद आरोपियों ने वहां से दो चाकू खरीदे और उसके जरिए राजा को मौत के घाट उतारा।
जैकेट मिलने के बाद बदली जांच की दिशा
राजा का शव खाई में मिलने के दूसरे दिन शिलांग पुुलिस को थोड़ी आगे खाई में सोनम का जैकेट मिला था। उस पर खून के निशान थे। होटल के सीसीटीवी फुटेज में वह जैकट सोनम स्कूटी में रखे हुए नजर आई थी। जैकेट पर खून लगा होने के बाद पुलिस को शंका हो गई थी कि सोनम भी इसमें शामिल हो सकती है और फिर इस दिशा में भी जांच शुरू की गई।
