फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Angry with the ghost party, Praman Sagar Maharaj said - spoiling the culture in the name of modernity

Indore: भूतहा पार्टी से नाराज प्रमाण सागर महाराज बोले- आधुनिकता के चक्कर में संस्कृति बिगाड़ना बर्दाश्त नहीं

Fri, 18 Oct 2024 08:22 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 18 Oct 2024 08:22 PM IST
सार

प्रमाण सागर महाराज बोले कि जैन ग्रुप की संस्था के बैनर तले इस तरह की पार्टी घोर निंदनीय है। इसके आयोजकों को  प्राश्चित्य करना चाहिए। वहां कंकाल टांगे गए। लाल फव्वारे लगाए गए। यहां किस तरह की मानसिकता है।

विज्ञापन
Indore: Angry with the ghost party, Praman Sagar Maharaj said - spoiling the culture in the name of modernity
प्रमाण सागर महाराज। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में जैन समाज के एक ग्रुप की पुराने मेडिकल काॅलेज बिल्डिंग में हुई भूतहा पार्टी से जैन संत प्रमाण सागर महाराज भी नाराज है। उनसे जैन समाज से जुड़े तीन डाक्टर मिलने पहुंचे और भूतहा पार्टी का मुद्दा उठाया। प्रमाण सागर महाराज ने कहा कि समाज में युवा संगठित होकर आगे बढ़ रहे है। यह अच्छा बात है। संगठन भी बनना चाहिए, लेकिन संगठन के नाम पर सांस्कृतिक परंपरा को छिन्न भिन्न करना बर्दाश्त नहीं है।

विज्ञापन

 

दुर्भाग्य है कि लोग अपसंस्कृति की तरफ भी बढ़ रहे है। इसके दूरगामी परिणाम घातक होंगे। भूतहा पार्टी हमारी संस्कृति का हिस्सा नहीं है। हम इसकी निंदा करते है। इस तरह की पार्टी धर्म विरुद्ध है। युवा पार्टी में भूतों जैसा कृत्य करेंगे तो मरने के बाद भूत ही बनेंगे।

विज्ञापन

 

प्रमाण सागर महाराज बोले कि जैन ग्रुप की संस्था के बैनर तले इस तरह की पार्टी घोर निंदनीय है। इसके आयोजकों को  प्राश्चित्य करना चाहिए। वहां कंकाल टांगे गए। लाल फव्वारे लगाए गए। यहां किस तरह की मानसिकता है। समाज में इस तरह के आयोजनों पर रोक लगना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

आयोजकों की नादानी के कारण समाज की भी छवि धूमिल हुई है। आपको बता दे कि इंदौर के मेडिकल काॅलेज की पुरानी बिल्डिंग में भूतहा पार्टी आयोजित की गई थी। इससे मेडिकल काॅलेज के पूर्व छात्र नाराज है। उन्होंने थाने में इस मामले में शिकायत की है

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed