फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore also won the National Tourism Award, got reward on civic management of tourist destination

एक और उपलब्धि: राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार में भी इंदौर ने मारी बाजी, पर्यटन स्थल के नागरिक प्रबंधन पर मिला इनाम

Tue, 27 Sep 2022 06:37 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: दिनेश शर्मा Updated Tue, 27 Sep 2022 06:37 PM IST
सार

विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय ने पुरस्कार समारोह में मध्यप्रदेश को 8 विभिन्न श्रेणियों में राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार दिए। नागरिक प्रबंधन वर्ग में इंदौर ने पहला स्थान हासिल किया है। 

विज्ञापन
Indore also won the National Tourism Award, got reward on civic management of tourist destination
स्वच्छता के मामले में देश में नंबर वन है इंदौर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

स्वच्छता में नंबर वन बने रहने वाले इंदौर ने एक और उपलब्धि हासिल की है। दिल्ली में राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार के नागरिक प्रबंधन वर्ग में इंदौर ने पहला स्थान हासिल किया है। इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव एवं मध्य प्रदेश की पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर ने दिल्ली में पुरस्कार प्राप्त किया। 
विज्ञापन


राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार 2018-19 में मध्यप्रदेश का नाम गूंजा है। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय ने पुरस्कार समारोह में मध्यप्रदेश को 8 विभिन्न श्रेणियों में राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार दिए। पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर ने कहा कि पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार से मध्यप्रदेश को अवार्ड मिलना गौरवशाली पल है। 
विज्ञापन


आठ पुरस्कारों से नवाजा गया मध्य प्रदेश
  1. ‘सिविक मैनेजमेंट ऑफ ए टूरिस्ट डेस्टिनेशन इन इंडिया’ (कैटेगरी ए) के लिए देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर को पुरस्कार मिला है। इस कैटेगरी में प्रदेश को अब तक 7 अवॉर्ड मिल चुके है। 2010-11 और 2011-12 में मांडू, 2012-13 में पचमढ़ी, 2013-14 में महेश्वर, 2015-16 में खरगोन (कैटेगरी बी) और 2016-17 में ओंकारेश्वर (कैटेगरी बी) सम्मानित हो चुके है।
  2. विज्ञापन
    विज्ञापन
  3. ‘स्वच्छ पर्यटन स्थान-वेस्टर्न रीजन’ की श्रेणी में पहली बार पुरस्कार नगर निगम उज्जैन को मिला है।
  4. ‘बेस्ट मेन्टेंड एंड डिसेबल्ड फ्रेंडली मॉन्यूमेंट’ के लिए शिव मंदिर, भोजपुर को अवॉर्ड मिला है। इसके पहले 2017-18 में सांची स्तूप, 2014-15 में अमरकंटक मंदिर और 2013-14 में शिव मंदिर भोजपुर के लिए प्रदेश को यह सम्मान मिल चुका है।
  5. ‘बेस्ट एयरपोर्ट-रेस्ट ऑफ इंडिया’ के लिए देवी अहिल्या बाई एयरपोर्ट, इंदौर को लगातार तीसरी बार यह सम्मान मिला है।
  6. ‘एक्सलेंस इन पब्लिशिंग-हिंदी’ कैटेगरी के लिए मालवा के भित्ति चित्र को अवॉर्ड मिला है। इसके पहले 2015-16 में सिंहस्थ ब्रोशर के लिए यह सम्मान दिया गया था।
  7. ‘बेस्ट टूरिज्म प्रमोशन पब्लिसिटी मटेरियल’ के लिए भोपाल ब्रोशर को यह अवॉर्ड मिला है। इसके पहले 2017-18 में लोनली प्लेनेट पॉकेट बुक्स और 2010-11 में एमपीएसटीडीसी के कॉर्पोरेट ब्रोशर के लिए यह सम्मान मिला है।
  8. ‘बेस्ट वाइल्डलाइफ गाइड, वेस्टर्न-सेंट्रल’ के लिए पेंच टाइगर रिजर्व के गाइड श्री सुभाष भावरे को अवॉर्ड मिला है। 2017-18 में पन्ना से मनोज कुमार द्विवेदी, 2016-17 में पन्ना से राधिका प्रसाद ओमरे और 2015-16 में सतपुड़ा से सईब खान को यह अवॉर्ड मिल चुका है।
  9. ‘इंक्रेडिबल इंडिया बेड एंड ब्रेकफास्ट एस्टेब्लिशमेंट्स अप्रूव्ड बाय स्टेट गर्वमेंट’ के लिए मंडला जिले के कान्हा नेशनल पार्क स्थित गांव पटपरा के होमस्टे "कोटयार्ड हाउस" को अवॉर्ड मिला है।

Indore also won the National Tourism Award, got reward on civic management of tourist destination
भोजपुर मंदिर - फोटो : social media
प्रदेश को ‘स्वच्छ पर्यटन स्थान- वेस्टर्न रीजन’ (उज्जैन) और ‘इंक्रेडिबल इंडिया बेड एंड ब्रेकफास्ट एस्टेब्लिशमेंट अप्रूव्ड बाय स्टेट गर्वमेंट’ (कोटयार्ड हाउस "होमस्टे", मंडला) कैटेगरी में पहली बार अवॉर्ड मिले हैं। ‘बेस्ट वाइल्डलाइफ गाइड’ के लिए लगातार चौथी बार मध्यप्रदेश के गाइड सम्मानित हुए हैं। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की उपस्थिति में केंद्रीय पर्यटन मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी और केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री श्री अजय भट्ट ने पुरस्कार प्रदान किए। पर्यटन, संस्कृति और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री उषा ठाकुर  ने मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व कर पुरस्कार ग्रहण किए। महापौर इंदौर पुष्यमित्र भार्गव, महापौर उज्जैन मुकेश टटवाल, प्रमुख सचिव पर्यटन और संस्कृति एवं प्रबंध संचालक टूरिज्म बोर्ड शिव शेखर शुक्ला और अपर प्रबंध संचालक टूरिज्म बोर्ड श्री विवेक श्रोत्रिय विशेष रूप से मौजूद रहे। 
 

Indore also won the National Tourism Award, got reward on civic management of tourist destination
इंदौर की छप्पन दुकान। यह जगह देश-दुनिया में अपने चटखारों के लिए प्रसिद्ध है। - फोटो : सोशल मीडिया
इंदौर आने वाले पर्यटकों की संख्या में बढ़त 
कोरोना महामारी के कारण दो साल तक पर्यटकों की संख्या कम थी, लेकिन इस साल पर्यटकों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है। पर्यटन विभाग के अनुसार इंदौर रीजन में पर्यटन विभाग की होटलों में 1 अप्रैल से 30 अगस्त 2022 तक डेढ़ करोड़ रुपये की बुकिंग हुई है। पांच माह में पर्यटकों की संख्या में भी 136 प्रतिशत बढ़त दर्ज हुई। पर्यटक इंदौर में भी रुकते है और मांडू, महेश्वर, हनुमतियां भी जाना पसंद करते हैं। 

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि मैं इंदौर की जनता को जनभागीदारी के लिए शुभकामनाएं देता हूं। वह शहर जिसका सिविक मैनेजमेंट सबसे बेहतर माना गया, उस इंदौर को आज राष्ट्रीय पर्यटन दिवस के मौके पर दिल्ली में सम्मान मिला है। मैं आशा करता हूं कि स्वच्छता, सिविक मैनेजमेंट, पर्यटन में और भी बेहतर करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed