फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: After doing recce, the loading rickshaw drivers looted the utensils trader

Indore: रैकी करने के बाद लोडिंग रिक्शा चलाने वालों ने की थी बर्तन व्यापारी के साथ नौ लाख की लूट

Mon, 12 May 2025 09:05 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 12 May 2025 09:05 PM IST
सार

सीसीटीवी कैमरों के आरोपियों के दोपहिया वाहन का नंबर ट्रेस हो गया। इसके बाद पुलिस उन तक पहुंच गई। आरोपियों के नाम पवन उर्फ बाबा पिता दगडू, लाल पिता किशन और अखिलेश पिता मुन्ना लाल को गिरफ्तार किया। बदमाशों से पुलिस ने लूट की राशि भी बरामद की है।

विज्ञापन
Indore: After doing recce, the loading rickshaw drivers looted the utensils trader
इंदौर में लूट की वारदात करने वाले गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के एरोड्रम क्षेत्र में बर्तन व्यापारी के साथ हुई लूट का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। तीन आरोपी सांवेर रोड क्षेत्र में लोडिंग रिक्शा चलाते थे। बर्तन व्यापारी भी कलेक्शन के लिए उस क्षेत्र में जाते थे। इसके चलते तीनों ने पहले रैकी की और वृद्ध व्यापारी को लूटने की योजना बनाई।

विज्ञापन


बर्तन व्यापारी बाबूलाल गोयल के साथ सप्ताह भर पहले एरोड्रम क्षेत्र में वायरलैस आफिस के पास रोकडिया हनुमान मंदिर के पास लूट की वारदात हुई थी। उनके एक्टिवा वाहन की डिक्की से बदमाशों ने साढ़े नौ लाख रुपये लूट लिए थे। बदमाशों ने व्यापारी को घूसे भी मारे थे। पुलिस ने इस वारदात को चुनौती के रूप में लिया। जिस जगह लूट हुई, उसके आसपास के कैमरे खंगाले। पुलिस को यह भी आशंका भी थी कि बदमाश पहले से व्यापारी को जानते हैं। कुछ सीसीटीवी कैमरों के आरोपियों के दोपहिया वाहन का नंबर ट्रेस हो गया। इसके बाद पुलिस उन तक पहुंच गई। 
विज्ञापन


लूटी गई राशि भी बरामद
आरोपियों के नाम पवन उर्फ बाबा पिता दगडू, लाल पिता किशन और अखिलेश पिता मुन्ना लाल को गिरफ्तार किया। बदमाशों से पुलिस ने लूट की राशि भी बरामद की है। उनका पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाल रहे हैं। तीनों बदमाशों के कई बार व्यापारी को क्षेत्र में आते देखा था। वे वृद्ध थे और उनके लिए सॉफ्ट टारगेट थे। इस कारण उन्हें ही लूट के लिए चुना। वारदात वाले दिन वे उनका तीन किलोमीटर से पीछा करते हुए आ रहे थे और फिर भीड़ भरे मार्ग पर उन्होंने लूट को अंजाम दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed