फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore-aerodrome-road-accident-trader-dies-after-metro-divider-crash

इंदौर में एरोड्रम रोड पर मेट्रो के डिवाइडर से टकराया दोपहिया वाहन, व्यापारी की दर्दनाक मौत

Mon, 05 Oct 2026 03:13 PM IST
Arjun Richhariya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Arjun Richhariya Updated Mon, 05 Oct 2026 03:13 PM IST
सार

इंदौर के एरोड्रम क्षेत्र में मेट्रो निर्माण के लिए रखे डिवाइडर से टकराकर 44 वर्षीय व्यापारी कमल वागेला गंभीर रूप से घायल हो गए। एमवाय अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

विज्ञापन
indore-aerodrome-road-accident-trader-dies-after-metro-divider-crash
कमल वागेला - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

रविवार देर रात एरोड्रम रोड पर सड़क पर मेट्रो निर्माण कार्य के लिए रखे गए डिवाइडर से तेज रफ्तार दोपहिया वाहन टकराने के कारण एक व्यापारी की मौत हो गई। दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय निवासियों की मदद से उन्हें एमवाय अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान 44 वर्षीय कमल वागेला, पिता दुर्गाशंकर वागेला, निवासी महावीर कृपा एवेन्यू के रूप में हुई। घटना की रात लगभग 12 बजे कमल अपने कुछ परिचितों और दोस्तों के साथ वापस अपने घर की ओर जा रहे थे। रास्ते में उनके साथी अपने-अपने घरों की ओर मुड़ गए। इसके कुछ ही पलों बाद, घर से महज कुछ दूरी पर कमल इस हादसे का शिकार हो गए। राहगीरों ने जब उन्हें लहूलुहान हालत में देखा तो तुरंत एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी और उन्हें अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


परिजनों का आरोप, बगैर संकेतक डिवाइडर लगाए
दुर्घटना का शिकार हुए कमल हेयर कॉस्मेटिक व्यवसाय से जुड़े हुए थे। उनके परिवार में दो बेटियां, एक बेटा और पत्नी हैं। घटना के बाद से ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के सदस्यों का आरोप है कि मेट्रो प्रोजेक्ट के निर्माण कार्य के दौरान सड़क पर बिना उचित संकेतक के रखे गए डिवाइडर के कारण यह हादसा हुआ है। पुलिस का कहना है कि दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाने के लिए घटनास्थल के आसपास मौजूद सभी सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद ही हादसे की वास्तविक स्थिति साफ हो पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed