{"_id":"635d4d64f9939f58582c6673","slug":"indore-absconding-liquor-merchant-rinku-bhatia-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore: फरार शराब व्यापारी रिंकू भाटिया गिरफ्तार, धार पुलिस ने इंदौर एयरपोर्ट से पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore: फरार शराब व्यापारी रिंकू भाटिया गिरफ्तार, धार पुलिस ने इंदौर एयरपोर्ट से पकड़ा
Sat, 29 Oct 2022 09:29 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sat, 29 Oct 2022 09:29 PM IST
सार
इंदौर के शराब कारोबारी रिंकू भाटिया को धार में एक अफसर पर हमला करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। धार पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए रिंकू के घर पर भी छापा मारा था, लेकिन वह नहीं मिला था।
विज्ञापन
शराब व्यापारी रिंकू भाटिया को पुलिस ने एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है।
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के धार में एक अफसर पर हमला करने के मामले में पुलिस ने शराब कारोबारी रिंकू भाटिया को शनिवार शाम एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। धार पुलिस ने भाटिया पर 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था।
बता दें कि धार के कुक्षी में शराब परिवहन कर रहे वाहन से एक अधिकारी को कुचलने की कोशिश की गई थी। इस घटना में पुलिस की रिंकू की भूमिका भी पता चली थी। तब से ही पुलिस को रिंकू की तलाश थी। धार पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए रिंकू के घर पर भी छापा मारा था, लेकिन वह नहीं मिला था। शनिवार को पुलिस ने एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया और एरोड्रम थाने ले गए। धार पुलिस रिंकू को ले जाएगी और कोर्ट में पेश करेगी। बताया जा रहा है कि रिंकू भाटिया दिल्ली भागने की फिराक में था।
उल्लेखनीय है कि रिंकू भाटिया बड़ा शराब कारोबारी है और इंदौर में भी उसके कई सरकारी ठेके हैं। पिछले साल एक शराब ठेकेदार अर्जुन सिंह पर हमले में भी पुलिस ने रिंकू को आरोपी बनाया था, लेकिन जांच के बाद उसका नाम हटा दिया था।