फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: A youth from Jammu, using fake names, duped five women from big cities on the pretext of marriage and

Indore: जम्मू के युवक ने फर्जी नामों से बड़े शहरों की पांच युवतियों को शादी का झांसा देकर रुपये ऐंठे

Fri, 26 Sep 2025 11:05 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 26 Sep 2025 11:05 AM IST
सार

फुपिया उर्फ अमन का परिवार जम्मू में रहता था। वह कभी अपना नाम सुमित बताता था और तो कभी समीर नाम रख लेता था। अलग-अगल नामों से उसने सोशल मीडिया अकाउंट बना रखे थे। लड़कियों जब उसकी बातों में आ जाती थीं तो फर्राटेदार अंग्रेजी में बातें करता था।

विज्ञापन
Indore: A youth from Jammu, using fake names, duped five women from big cities on the pretext of marriage and
आरोपी फुपिया उर्फ अमन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू निवासी एक युवक को पुणे पुलिस ने इंदौर से गिरफ्तार किया है। उसने  इंदौर में भी एक युवती को शादी का झांसा देकर उससे रुपये हड़पे थे। अपराध करने के बाद वह अलग-अलग नामों से शहरों में रहने लगता था। इस कारण पुलिस उसे पकड़ नहीं पाती थी। इंदौर पुलिस ने जब उसे गिरफ्तार किया और कोर्ट में पेश किया तो पुणे पुलिस उसे गिरफ्तार करने इंदौर आई।

विज्ञापन


वहां भी आरोपी फुपिया निवासी बिशान, जम्मू ने एक नौकरी पेशा युवती से इंस्टा पर पहचान की थी। उसे उसने अपना नाम अमन वर्मा बताया था। शादी की बात करने वह पुणे गया और युवती से रुपये लेकर आ गया था। इसके अलावा उसने लड़की को बहला-फुसला कर रेप भी किया। पुणे पुलिस ने रेप और धोखाधड़ी की धारा में केस दर्ज किया था।

विज्ञापन

 

जम्मू में रहता है परिवार

फुपिया उर्फ अमन का परिवार जम्मू में रहता था। वह कभी अपना नाम सुमित बताता था और तो कभी समीर नाम रख लेता था। अलग-अगल नामों से उसने सोशल मीडिया अकाउंट बना रखे थे। लड़कियों जब उसकी बातों में आ जाती थी तो फर्राटेदार अंग्रेजी में बातें करता था। पुलिस को पता चला है कि आरोपी के खिलाफ इंदौर के अलावा भोपाल, वल्लभगढ़,फरीदाबाद सहित अन्य शहरों में केस दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed