फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: A seventh class student committed suicide after losing Rs 2800 in an online game in Indore

Indore:इंदौर में ऑनलाइन गेम में 2800 रुपये हारने पर सातवीं कक्षा के छात्र ने लगा ली फांसी

Fri, 01 Aug 2025 03:22 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 01 Aug 2025 03:22 PM IST
सार

छात्र ने गेमिंग आईडी से अपनी मां का डेबिड कार्ड लिंक कर रखा था। हारी गई राशि कार्ड में से ही कटी थी। छात्र ने इस बात का इतना तनाव ले लिया कि उसने घर में फांसी लगा ली। अब उसके परिजन सदमे में है। छात्र अक्सर मोबाइल पर गेम खेलता था।

विज्ञापन
Indore: A seventh class student committed suicide after losing Rs 2800 in an online game in Indore
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोबाइल पर खेले जाने वाले ऑनलाइन गेम की लत बच्चों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। इसी के चलते इंदौर में सातवीं कक्षा के छात्र ने सिर्फ इसलिए फांसी लगा ली, क्योंकि वह गेम में 2800 रुपये हार गया था। वह डर गया था कि जब परिजनों को यह बात पता चलेगी तो वे उसे डांटेंगे।

विज्ञापन


छात्र ने गेमिंग आईडी से अपनी मां का डेबिट कार्ड लिंक कर रखा था। हारी गई राशि कार्ड में से ही कटी थी। छात्र ने इस बात का इतना तनाव ले लिया कि उसने घर में फांसी लगा ली। अब उसके परिजन सदमे में हैं। छात्र अक्सर मोबाइल पर गेम खेलता था। परिजन उसे मना भी करते थे, लेकिन उसे उसकी आदत लग चुकी थी।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार एमआईजी क्षेत्र के अनुराग नगर में रहने वाला 13 वर्षीय छात्र आकलन जैन दोपहर में दिखाई नहीं दिया तो दादा ने कमरे में जाकर देखा। वह फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। उन्होंने परिजनों को सूचना दी। आकलन को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाई-फाई से जुड़ा था मोबाइल फोन
आकलन जिस मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रहा था। उसमें सिमकार्ड नहीं थी। वह घर में लगे वाई फाई से जुड़ा था और छात्र मोबाइल में गेम डाउनलोड कर खेलता था। उसने अपनी मां अपूर्वा का डेबिट कार्ड मोबाइल से लिंक कर रखा था। गेम में पैसा गंवाने के बाद अपूर्वा के पास पैसे कटने का मैसेज भी गया था। छात्र को डर था कि 2800 रुपये की राशि कटने से परिजन नाराज होंगे। इसके चलते उसने जान दे दी। आकलन के पिता की ग्वालटोली क्षेत्र में दुकान है। उनका ऑटो पार्ट्स बेचने का काम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed