फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: A person who went fishing in the pond under the influence of alcohol died after getting entangled in h

Indore: शराब के नशे में तालाब में मछली पकड़ने गए व्यक्ति की खुद के जाल में फंसने से मौत

Tue, 19 Mar 2024 03:17 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 19 Mar 2024 03:17 PM IST
सार

मोहन रात को घर नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने गांव में खोजबीन शुरू कर दी। सुबह तालाब किनारे उनके कपड़े मिले।इसकी सूचना खुडैल पुलिस को गई। पुलिस ने मौके पर आकर शव को तालाब से निकाला।

विज्ञापन
Indore: A person who went fishing in the pond under the influence of alcohol died after getting entangled in h
इस तालाब में डूबने से हुई मौत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के समीप तिल्लौर गांव में एक व्यक्ति की तालाब में डूबने से मौत हो गई। वह शाम को तालाब में जाल लेकर मछली पकड़ने गया था। इस दौरान खुद जाल में फंस गया और डूबने से मौत हो गई। रात को घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। तब तालाब में डूबने का पता चला।

विज्ञापन

तिल्लौर गांव के दशहरा मैदान मोहल्ले में रहने वाले 50 वर्षीय मोहन पिता जंगू सोमवार शाम को घर से निकले थे। पहले उन्होंने शराब पी और फिर जाल लेकर गांव के तीन पत्थर तालाब पर जा पहुंचे। वहां उन्होंने मच्छली पकड़ने के लिए जाल फेंका था। फिर खुद का पैर जाल में उलझ गया और वे तालाब में डूब गया।

विज्ञापन


मोहन रात को घर नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने गांव में खोजबीन शुरू कर दी। सुबह तालाब किनारे उनके कपड़े मिले। परिजनों को तालाब में उनका शव नजर  आया। इसकी सूचना खुडैल पुलिस को गई। पुलिस ने मौके पर आकर शव को तालाब से निकाला और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच भी शुरू कर दी। पहले पुलिस अफसरों को आत्महत्या का मामला लग रहा था, लेकिन मोहन के पैर जाल में फंसे होने के कारण पता चला कि यह हादसा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मजदूरी करता था मोहन

मोहन मजदूरी करता था। उसके दो पुत्र और एक बेटी है। एक बेटा ड्रायवर है। उसने ही तालाब के पास मोहन के कपड़े देखे थे। मोहन को दोपहर में गांव में ही कुछ लोगों ने देखा था, लेकिन शाम से वह लापता था।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed