फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: A metro station may be added in Indore, 12 km stretch will be underground.

Indore: बढ़ सकता है इंदौर में एक मेट्रो का स्टेशन, 12 किलोमीटर का हिस्सा होगा अंडरग्राउंड

Sun, 21 Dec 2025 09:55 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 21 Dec 2025 09:55 AM IST
सार

 इंदौर में गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक मेट्रो का ट्रायल रन हो चुका है। मार्च तक मेट्रो में यात्री सफर कर  सफर कर सकेंगे।  छह किलोमीटर हिस्से में मेट्रो का संचालन हो रहा है, लेकिन इस हिस्से में यात्री नहीं मिल रहे है।
 

विज्ञापन
Indore: A metro station may be added in Indore, 12 km stretch will be underground.
मेट्रो ट्रेन - फोटो : amar ujala

विस्तार

इंदौर के बढ़ हुए मेट्रो ट्रेन के अंडरग्राउंड हिस्से को केंद्र सरकार की तरफ से अनुमति मिलने के बाद अब प्लानिंग में अफसरों ने बदलाव की तैयारी शुरू कर दी है। पहले सात अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशनों की प्लानिंग थी। इसमें एक स्टेशन औरर बढ़ सकता है। तीन किलोमीटर अंडरग्राउंड ट्रेक ज्यादा होगा। इस तरह 9 के बजाए 12 किलोमीटर मेट्रो ट्रेक की अंडरग्राउंड लंबाई होगी। हाल ही में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इंदौर के विकास कार्यों की बैठक में इसकी मंजूरी दी थी और प्रस्ताव केंद्र सरकार के पास भेजा था। केंद्र की तरफ से अंडरग्राउंड हिस्से की मंजूरी की घोषणा केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने की।

विज्ञापन

 

यह होगा बदलाव

इंदौर में कुल 29 मेट्रो स्टेशन है। इनमें से सात अंडरग्राउंड स्टेशन है बनना थे। इसमें एक स्टेशन बंगाली काॅलोनी की तरफ बढ़ेगे। खजराना की तरफ से स्लोप में मेट्रो अंडरग्राउंड होगी। पांच स्टेशन सुपर काॅरिडोर से गांधी नगर के बीच है। यह स्टेशन यलो लाइन पर बनेंगे। फिलहाल 16 स्टेशन निर्माणाधीन है।

विज्ञापन

 

अंडरग्राउंड रुट में एयरपोर्ट से बंगाली काॅलोनी तक का हिस्सा शामिल है। अभी मल्हारगंज, नगर निगम, रीगल, एयरपोर्ट सहित अन्य स्थानों पर अंडरग्राउंड स्टेशन बनाने के लिए परीक्षण हो चुका है। एयरपोर्ट और नगर निगम वाले हिस्से में अंडरग्राउंड स्टेशन के लिए खुदाई भी शुरू हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

17 किलोमीटर हिस्से में हो चुका ट्राॅयल रन

गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17 किलोमीटर लंबाई में मेट्रो का ट्रायल रन हो चुका है। मार्च तक मेट्रो के संचालन की तैयारी है। अफसरों की टीम भी इसके लिए दौरा कर चुकी है। अभी छह किलोमीटर हिस्से में मेट्रो का संचालन हो रहा है, लेकिन इस हिस्से में यात्री नहीं मिल रहे है।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed