फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: A girl suffering from illness was raped by a relative, the girl told her mother with a gesture

Indore: बीमारी से पीडि़त युवती के साथ रिश्तेदार ने किया रेप, इशारे से युवती ने मां को बताया

Sun, 06 Oct 2024 07:28 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 06 Oct 2024 07:28 PM IST
सार

बेटी अपनी मां के मायके इंदौर में आई हुई है। मां के एक करीबी रिश्तेदार की मौत हो गई थी। यहां महिला की मौसी की लड़की भी अपने बेटे के साथ आई थी। एक दिन जब युवती बाथरुम में नहा रही थी, तब वह भी बाथरुम में घुस गया और उसके साथ रेप किया।

विज्ञापन
Indore: A girl suffering from illness was raped by a relative, the girl told her mother with a gesture
इंदौर में युवती के साथ रेप। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में आटिज्म बीमारी से पीडि़त एक युवती के साथ उसके ही एक रिश्तेदार ने रेप किया। युवती न बोल पाती है और सुन पाती है। उसने पहले अपनी मां को इशारों से अपने साथ हुई घटना बताने की कोशिश की, लेकिन मां नहीं समझ पाई।

विज्ञापन



 फिर उसने सांकेतिक भाषा समझने वाली एक टीचर की मदद ली। तब पता चला कि उसके साथ उसके एक रिश्तेदार ने ही गलत हरकर की। पुलिस ने मां की शिकायत पर रिश्तेदार के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया है।

विज्ञापन

 

बेटी अपनी मां के मायके इंदौर में आई हुई है। मां के एक करीबी रिश्तेदार की मौत हो गई थी। यहां महिला की मौसी की लड़की भी अपने बेटे के साथ आई थी। युवक गलत निगाहें युवती पर रखता था। एक दिन जब युवती बाथरुम में नहा रही थी, तब वह भी बाथरुम में घुस गया और उसके साथ रेप किया।

विज्ञापन
विज्ञापन



3 अक्टूबर को हाल में जब युवती और परिवार के लोग साथ बैठे थे तो युवती ने अपनी मां को इशारों में अपने साथ हुई आपबीती बताने की कोशिश की। मां को अहसास हुआ कि उसके साथ बेड टच किया गया।

इसके बाद एक टीचर को बुलाकर सारा घटनाक्रम मां ने समझा और पलासिया थाने में जाकर शिकायत की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ रेप का केस दर्ज कर लिया है। आरोपी ने पांच माह पहले भी युवती के साथ गलत हरकत की थी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।  

बिजनेसमेन के बेटे का न्यूड वीडियो दोस्तों ने बनाया

इंदौर में बिजनेसमेन के 15 साल के बेटे का न्यूड वीडियो बनाकर उसके ही तीन दोस्त उसे ब्लेकमेल कर रहे थे। बेटे ने जब पिता को इसकी जानकारी लगी तो मामला थाने पहुंचा। तेजाजी नगर पुलिस ने केस दर्ज किया है। किशोर एक बड़े स्कूल में कक्षा दसवीं में पढ़ता है।



बेटे का मोबाइल पिता के पास था। दो दिन पहले वाट्सअप पर एक वीडियो आया तो पिता ने उसे डाउनलोड कर देखा। वीडियो में उनके बेटे को तीन दोस्त ने नीचे गिराया और उसके कपड़े उतारे। पिता ने वीडियो के बारे में बेटे से पूछा तो उसने बताया कि मार्च माह में उसके तीन दोस्तों  ने वीडियो एक टर्फ पर बनाया है।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed