Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: A drive was conducted at intersections in Indore during Diwali; eight beggars were apprehended and tak

इंदौर: इंदौर में दीपावली पर चलाया चौराहों पर अभियान, आठ भिक्षुकों को पकड़ा और पहुंचा केंद्र

Sun, 08 Nov 2026 05:47 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Sun, 08 Nov 2026 05:47 PM IST
सार

दीपावली सहित आगामी त्योहारों के मद्देनजर इंदौर को भिक्षावृत्ति मुक्त बनाने के लिए प्रशासन ने अभियान तेज कर दिया है। महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम ने शहर के आठ प्रमुख चौराहों और धार्मिक स्थलों पर कार्रवाई करते हुए आठ भिक्षुकों को रेस्क्यू किया।

विज्ञापन
Indore: A drive was conducted at intersections in Indore during Diwali; eight beggars were apprehended and tak
आठ भिक्षुकों को पकड़ा और पहुंचा केंद्र - फोटो : amarujala

विस्तार

दीपावली और अन्य आगामी त्योहारों को देखते हुए प्रशासन ने इंदौर के प्रमुख चौराहों पर अभियान चलाकर उन्हें भिक्षावृत्ति मुक्त करने की कार्रवाई की। आठ चौराहों पर सुबह महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम पहुंची और भिक्षावृत्ति में शामिल लोगों को रेस्क्यू कर केंद्रों पर पहुंचाया। रेस्क्यू किए गए सभी लोगों की उम्र 60 साल से अधिक बताई गई है। वे वर्षों से भीख मांगकर अपना गुजारा कर रहे थे।

विज्ञापन

 

अभियान के तहत शहर के प्रमुख चौराहों, बाजारों, धार्मिक स्थलों और सार्वजनिक स्थानों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। विभागीय दल विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर भिक्षावृत्ति में शामिल लोगों की पहचान कर कार्रवाई कर रहा है।

विज्ञापन

 

महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यक्रम अधिकारी रजनीश सिन्हा ने बताया कि अभियान के तहत गठित दल शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में लगातार भ्रमण और निगरानी कर रहा है। इसी क्रम में दल ने मिल क्षेत्र से होते हुए परदेशीपुरा और पाटनीपुरा क्षेत्र में कार्रवाई की। इस दौरान रास्ते में आने वाले शनि मंदिर सहित अन्य धार्मिक स्थलों पर भी सर्चिंग की गई। अभियान के दौरान कुल आठ भिक्षुकों को रेस्क्यू किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

उन्होंने बताया कि त्योहारों के दौरान प्रमुख धार्मिक स्थलों और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों की आवाजाही बढ़ जाती है। इसे देखते हुए अभियान के तहत विशेष सतर्कता बरती जा रही है। शहर को भिक्षावृत्ति मुक्त बनाने के लिए टीम लगातार काम करेगी।


 

गौरतलब है कि शहर के चौराहों और फूड स्ट्रीट पर बड़ी संख्या में भिक्षुक नजर आते हैं। सिग्नल रेड होने पर वाहन रुकते ही ये भिक्षुक लोगों के पास पहुंचकर भीख मांगने लगते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed