{"_id":"66b2190a69d50a12f50b7783","slug":"indore-a-bike-rider-returning-from-a-contract-with-liquor-was-hit-by-a-bus-died-on-the-spot-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore: शराब लेकर ठेके से लौट रहे बाइक सवार को बस ने मारी टक्कर, मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore: शराब लेकर ठेके से लौट रहे बाइक सवार को बस ने मारी टक्कर, मौके पर मौत
Tue, 06 Aug 2024 07:49 PM IST
अभिषेक चेंडके
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अभिषेक चेंडके
Updated Tue, 06 Aug 2024 07:49 PM IST
सार
इंदौर में सड़क हादसे में एक की मौत हो गई। बस के चालक का ध्यान बाइक पर नहीं गया और बस ने बाइक को टक्कर मार दी। अगले पहियों में बाइक फंस गई और बस के पहियों ने कैलाश को भी कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
इंदौर में सड़क हादसा।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इंदौर के राजेंद्र नगर क्षेत्र मेें एक बाइक सवार की बस की टक्कर से मौत हो गई। युवक मिस्त्री का काम करता है और ठेके से शराब लेकर लौट रहा था, तभी बस की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
राजेंद्र नगर क्षेत्र में रहने वाले कैलाश पिता धरम सिंह जादौन निवासी सुबह घर से काम पर जाने के लिए निकला था। दिग्विजय नगर मेें शराब की दुकान पर वह रुका और शराब की बोतल खरीदी। शराब की दुकान के सामने डिवाइडर तोड़कर अवैध रूप से कट बनाया गया था। जिससे निकलकर कैलाश सड़क पार कर रहा था। दूसरी तरफ से आ रही बस के चालक का ध्यान बाइक पर नहीं गया और बस ने बाइक को टक्कर मार दी। अगले पहियों में बाइक फंस गई और बस के पहियों ने कैलाश को भी कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर बस जब्त कर ली।
विज्ञापन
कैलाश के परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटियां हैं। घटना का पता चलने पर परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस नेे शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बस्ती के रहवासियों ने बताया कि सात दिन पहले शराब दुकान यहां शिफ्ट की गई है। दुकान खुलने का समय सुबह साढ़े सात बजे है, लेकिन उससेे पहले ही दुकान खोलकर शराब बिकना शुरू हो जाती है। काम पर जाने से पहले मजदूर वर्ग के लोग सुबह शराब खरीदने आ जाते हैं।
विज्ञापन
