फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: A big demonstration will be held in Indore against the violence against Hindus in Bangladesh, outrage

MP News: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रही हिंसा के विरोध में सड़कों पर उतरेगा इंदौर, चार दिसंबर को आक्रोश रैली

Sat, 30 Nov 2024 03:07 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 30 Nov 2024 03:07 PM IST
सार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की मंशा है कि बांग्लादेश सरकार को भारत से यह संदेश इस प्रदर्शन के माध्यम से जाए कि हिन्दू समाज एकजुट है और वह बांग्लादेश के हिन्दू परिवारों के साथ है। व्यापारी संगठनों ने कहा कि वे व्यापारिक प्रतिष्ठान भी आधे दिन बंद रखेंगे।

विज्ञापन
Indore: A big demonstration will be held in Indore against the violence against Hindus in Bangladesh, outrage
संघ कार्यालय में हुई बैठक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में हिन्दू समाज 4 दिसंबर को बड़ा आंदोलन करने की तैयारी कर रहा है। इसमें दो लाख से ज्यादा लोगों के जुटने की उम्मीद है। इसकी तैयारियों को लेकर शनिवार सुबह आरएसएस के सुदर्शन कार्यालय मेें बैठक हुई। जिसमें संघ से जुड़े कई संगठनों के पदाधिकारियों ने भाग लिया और रणनीति बनाई।

विज्ञापन

 

 

बांग्लादेश में हिन्दू परिवारों पर हो रहे अत्यचार के खिलाफ यह प्रदर्शन होगा। जिसे आक्रोश रैली नाम दिया जा रहा है। संघ देशभर में तीन दिन तक बड़े प्रदर्शन करेगा। शनिवार को संघ कार्यालय में हुई बैठक में भाजपा के पदाधिकारी और व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधि भी मौजूद थे। बैठक में तय हुआ कि 4 दिसंबर को सुबह 9 बजे लालबाग परिसर से रैली शुरू होगी। जिसका समापन कलेक्टर कार्यालय पर होगा। वहां अफसरों को बांग्लादेश के खिलाफ हो रही हिंसा के विरोध में ज्ञापन दिया जाएगा।

विज्ञापन

 

फिलहाल रैली का रुट तय नहीं हुआ है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की मंशा है कि बांग्लादेश सरकार को भारत से यह संदेश इस प्रदर्शन के माध्यम से जाए कि हिन्दू समाज एकजुट है और वह बांग्लादेश के हिन्दू परिवारों के साथ है। बैठक में व्यापारी संगठनों ने कहा कि वे बांग्लादेश में हो रही हिंसा के विरोध में व्यापारिक प्रतिष्ठान भी आधे दिन बंद रखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन



बैठक में पदाधिकारियों ने कहा कि भारत सरकार को अंतरर्राष्ट्रीय स्तर पर बांग्लादेश पर दबाव बनाना चाहिए। संघ के पदाधिकारियों ने बैठक में बताया कि तीन दिन तक देशभर में बड़े आंदोलन इस मुद्दे पर होंगे। संघ और उससे जुड़े संगठनों की पैठ मालवा-निमाड़ में ज्यादा है, इसलिए यहां की रैली ज्यादा प्रभावी होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed