फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore 28 Lakes talab Encroached Water Crisis

Indore News: इंदौर के 28 तालाब खतरे में, पानी को तरस रहा शहर

Fri, 18 Apr 2025 09:49 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Fri, 18 Apr 2025 09:49 PM IST
सार

Indore News: इंदौर शहर के 28 तालाब अतिक्रमण की भेंट चढ़ चुके हैं और प्रशासन की उदासीनता के चलते शहर गंभीर जल संकट की ओर बढ़ रहा है। पर्यावरण विशेषज्ञों की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि पुराने जल स्त्रोतों की अनदेखी ने शहर को डेंजर ज़ोन में ला दिया है।

विज्ञापन
Indore 28 Lakes talab Encroached Water Crisis
पीपल्याहाना तालाब को मिट्टी से भर दिया गया। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

बाग बगीचों और तालाबों का इंदौर आज भीषण गर्मी और सूखे से जूझ रहा है। भूमिगत जल के मामले में शहर डेंजर जोन में है और कई रिपोर्ट्स पानी के विषय में इंदौर के भविष्य पर चिंता जता चुकी हैं। इन सबके बावजूद शहर का प्रशासन इनकी सुध लेने को तैयार नहीं है। पर्यावरणप्रेमियों का मानना है कि अगर इसी तरह से चलता रहा तो वह दिन दूर नहीं जब इंदौर पानी की एक एक बूंद को तरस जाएगा। नर्मदा पर आश्रित इंदौर के पानी की भरपाई के लिए यदि स्थानीय जल स्त्रोतों को नहीं बचाया गया तो नर्मदा नदी भी इंदौर का ज्यादा साथ नहीं दे पाएगी। 
विज्ञापन


Indore: अरिजीत सिंह शो के पहले ही आयोजकों ने जमा कर दिया 30 लाख का मनोरंजन टैक्स
विज्ञापन


पर्यावरण विशेषज्ञों ने तैयार की रिपोर्ट, जताई चिंता
पर्यावरण विशेषज्ञ सुधीन्द्र मोहन शर्मा, किशोर पंवार, ओपी जोशी और भोलेश्वर दुबे ने एक रिपोर्ट तैयार की है। इस रिपोर्ट को शहर की संस्था सेवा सुरभि के द्वारा हमारा इंदौर, हमारा पर्यावरण नाम से प्रकाशित पुस्तक में शामिल किया गया है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि शहरी सीमा में 28 छोटे-बड़े तालाब हैं, इन्हें बचाना एक बड़ी चुनौती होगी। यदि ऐसा कर पाए तो धरोहर बचने के साथ पानी का संवर्धन भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई तालाब तो खो गए, रिकार्ड भी दर्ज नहीं
संस्था निसर्ग मैत्री की मेघा बर्वे ने बताया कि इंदौर में कई छोटे बड़े तालाब थे जो कई अलग अलग कारणों से खो गए। सबसे बड़ी बात यह है कि इनका रिकार्ड भी मौजूद नहीं है। हमने तीन से चार साल तक इंदौर के तालाब खोजे जिसमें हमें लगभग 33 तालाब मिले और सात जल क्षेत्र मिले। नगर निगम और प्रशासन के साथ काम करते समय हमने उन्हें यह सभी जानकारी दी। निगम की टीमें तालाबों के सीमांकन का काम कर रही हैं। 

तालाबों का सीमांकन तक नहीं करता नगर निगम, इसलिए कब्जा कर लेते हैं लोग
पर्यावरण विशेषज्ञों ने बताया कि इंदौर में तालाबों पर अतिक्रमण की सबसे प्रमुख वजह है कि तालाबों का सीमांकन तक नहीं किया जाता। तालाबों की कितनी जमीन है और कितनी संरक्षित करना है जब तक यह निर्धारित नहीं किया जाएगा उन पर अतिक्रमण होता ही रहेगा। सामाजिक संस्थाओं के प्रयासों से कुछ तालाबों का सीमांकन हुआ है लेकिन अधिकांश का सीमांकन बाकी है। 

अतिक्रमण से घिरे हमारे तालाब...

तालाब क्षेत्रफल हेक्टेयर ये है कब्जा
खजराना 3.137 हेक्टेयर पूर्वी भाग में अतिक्रमण 
बिलावली 102.741 दक्षिण में जीतनगर 
बड़ा बिलावली 217.885 हेक्टेयर झुग्गी बस्ती 
श्रीराम 1.133, 5.990 हेक्टेयर आंशिक अतिक्रमण 
सिरपुर 95.9974 हेक्टेयर ग्वाला कॉलोनी व प्रजापत नगर कच्चे व पक्के मकान 
भौरासला 2.962 हेक्टेयर ------
लसूड़िया मोरी 4.478 हेक्टेयर तालाब की भूमि पर शेड, भवन, स्कूल, सामुदायिक भवन 
लिंबोदी 13.370 हेक्टेयर अतिक्रमण 
पीपल्याहाना 3.674 हेक्टेयर अतिक्रमण 
टिगरिया बादशाह 20.032 हेक्टेयर 15 मकानों का अतिक्रमण 
कनाडिया 11.408 हेक्टेयर अतिक्रमण 
तलावली चांदा 13.688 हेक्टेयर तालाब की जमीन पर मंदिर, टीनशेड, भेरूबाबा का चबूतरा, पट्टे के मकान 
यशवंत सागर 524 मीटर आरएल अतिक्रमण 
उषापुरा 789.631 एकड़ अतिक्रमण
सिकंदरी 124.46 एकड़ अतिक्रमण 
अंबाखेड़ी 315.451 एकड़ अतिक्रमण 
गुलावट 257.259 एकड़ अतिक्रमण 
लोंडिया, मुहम्मदपुर 20.023 एकड़ अतिक्रमण 
सिंगावदा 124.197 एकड़ अतिक्रमण 
बोरसी 51.713 एकड़ अतिक्रमण 
बड़ी कलमेर 196.991 एकड़ अतिक्रमण 
हिंगोनिया जागीर 11.784 एकड़ अतिक्रमण 
माली बड़ोदिया 18.006 एकड़ अतिक्रमण 
रोजड़ी 11.468 एकड़ अतिक्रमण 
गुरदाखेड़ी 145.418 एकड़ अतिक्रमण 
हातोद 76.912 एकड़ अतिक्रमण 
फूल कराडिया 323.812 एकड़ अतिक्रमण 
खजुरिया 667.745 एकड़ अतिक्रमण 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed