फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Organizers deposited entertainment tax of Rs 30 lakh before Arijit Singh's show

Indore: अरिजीत सिंह शो के पहले ही आयोजकों ने जमा कर दिया 30 लाख का मनोरंजन टैक्स

Fri, 18 Apr 2025 07:14 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 18 Apr 2025 07:14 PM IST
सार

इंदौर में शनिवार को अरिजीत सिंह को शो होने वाला है। इस मामले में टैक्स को लेकर पूर्व में ही नगर निगम ने आयोजकों को पत्र लिखा था,लेकिन शुक्रवार सुबह तक टैक्स जमा नहीं हुआ था। नगर निगम के अमले ने दोपहर में सामान जब्त करने की तैयारी की थी।

विज्ञापन
Indore: Organizers deposited entertainment tax of Rs 30 lakh before Arijit Singh's show
अरिजीत सिंह शो इंदौर में। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में होने वाले बड़े शो के मनोरंजन टैक्स को लेकर उठे विवाद को देखते हुए 19 अप्रैल को होने वाले अरिजीत सिंह के शो से पहले ही आयोजकों ने 30 लाख रुपये का चेक नगर निगम में जमा कर दिया है।

विज्ञापन

ये खबर भी पढ़ें:मनमाड़-इंदौर रेल लाइन प्रोजेक्ट के लिए अब शुरू होगा भूमि अधिग्रहण, 267 करोड़ मंजूर

विज्ञापन

इंदौर मेें दिलजीत दोसांझ और हनी सिंह के हो चुके शो को लेकर नगर निगम को पर्याप्त मनोरंजन कर नहीं मिला। हनी सिंह शो के बाद नगर निगम ने टैक्स वसूली के लिए तीन ट्रक उपकरण भी जब्त कर लिए थे। बाद में मामला कोर्ट तक पहुंचा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इंदौर में शनिवार को अरिजीत सिंह को शो होने वाला है। इस मामले में टैक्स को लेकर पूर्व में ही नगर निगम ने आयोजकों को पत्र लिखा था,लेकिन शुक्रवार सुबह तक टैक्स जमा नहीं हुआ था। नगर निगम के अमले ने दोपहर में आयोजन स्थल पर जाकर सामान जब्त करने की तैयारी कर ली थी। बताते है कि इसकी भनक आयोजकों को लग गई और उन्होंने 30 लाख रुपये के चैक नगर निगम के अफसरों को जमा कर दिए। इसकी पुष्टी नगर निगम अपर आयुक्त लता अग्रवाल ने की है।

 

मास्को जाने से पहले कामों की दी मेयर ने मंजूरी

इंदौर के मेयर पुष्य मित्र भार्गव मास्को में होने वाली समिट में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। उससे पहले उन्होंने शुक्रवार को महापौर परिषद की बैठक आयोजित की। बैठक में चंदन नगर लिंक रोड के निर्माण की मंजूरी दी गई। इसके टेंडर आमंत्रित किए जाएंगे। इसके अलावा शहर की सीमा पर नगर निगम स्वागत कक्ष बनाएगा। बैठक में एक हजार करोड़ के कामों को मंजूरी दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed