फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: 15 houses built on government land demolished

Indore: अवैध निर्माण हटाने पहुंची निगम की जेसीबी, सरकारी जमीन पर बने 15 मकान तोड़े

Thu, 29 Sep 2022 07:21 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 29 Sep 2022 07:21 PM IST
सार

इंदौर में सरकारी जमीन पर बन रहे मकान गिराए गए हैं। कुछ विरोध के बीच नगर निगम की रिमूवल गैंग ने मकानों पर जेसीबी चलवा दी। प्रशासन का कहना है कि अतिक्रमण पर कार्रवाई जारी रहेगी। 

विज्ञापन
Indore: 15 houses built on government land demolished
छोटा बांगड़दा क्षेत्र में अवैध निर्माण पर जेसीबी चलाई गई। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंदौर में सरकारी जमीनों पर कब्जे के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। लगातार कार्रवाई हो रही है। गुरुवार को भी छोटा बांगड़दा क्षेत्र में अवैध 15 निर्माणाधीन मकान जमींदोज किए गए। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक छोटा बांगड़दा रोड क्षेत्र में बगैर नक्शा मंजूर कराए 15 मकानों का निर्माण हो रहा था। मौके पर निगम का अमला पहुंचा और मकानों को तोड़ना शुरू कर दिया। कुछ लोग विरोध करने भी पहुंचे, लेकिन अफसरों ने उन्हें दस्तावेज लाने के लिए कहा। तीन जेसीबी व एक पोकलेन का उपयोग कर अवैध निर्माणों को ढहाया गया। अफसरों ने जांच में पाया कि  कॉलोनी के एक हिस्से में अवैध रूप से 15 बाय 40 वर्गफीट के प्लॉट पर छह भवन निर्माणाधीन मिले। इनमें दीवार निर्माण कार्य जारी था। निगम की रिमूवल टीम जेसीबी व पोकलेन से इन अवैध निर्माणों को तोड़ा। 
विज्ञापन


इसके अलावा इसी कॉलोनी में एक अन्य पांच मकान दरवाजा हाइट तक बने हुए मिले और चार मकानों में तो छत भी डाली जा चुकी थी। निगम की रिमूवल टीम ने इन नौ मकानों को भी तोड़ा। निगम के भवन अधिकारी विवेश जैन के मुताबिक हमें उस क्षेत्र में अवैध रूप से कॉलोनी बसाने की सूचना मिली थी। इसके बाद हमने तहसीलदार व पटवारी से उस क्षेत्र का सीमांकन 10 दिन पहले करवाया था। जांच रिपोर्ट में शासकीय जमीन मिली। अब अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ भी एक्शन लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed