Indore: महू में तनाव फैलाने वाले 12 उपद्रवी गिरफ्तार, बंद रहे बाजार
महू के दूसरे क्षेत्रों में बंद का मिला-जुला असर नजर आया। दुकानें व अन्य संस्थान बंद रहे, लेकिन सब्जीमंडी खुली थी। रविवार रात हुए उपद्रव में 20 से ज्यादा दोपहिया वाहन जले है,जबकि छह कारों के कांच फोड़े गए है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टीम इंडिया की जीत के जश्न के दौरान महू में उपद्रव करने वाले 17 आरोपियों की पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहचान कर ली है। उनमें से 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
आरोपी पथराव और आगजनी की घटना में शामिल थे। कुछ आरोपियों पर रासुका के तहत एक्शन लेने की तैयारी कर ली गई है। महू में फैले तनाव के बाद सर्व हिंदू समाज ने सोमवार को महू बंद की घोषणा की थी। जिस इलाके में तनाव हुआ था, वहां तो पूरी तरह बंद का असर देखा गया।
इक्का-दुक्का लोग ही सड़कों पर नजर आ रहे थे। महू के दूसरे क्षेत्रों में बंद का मिला-जुला असर नजर आया। दुकानें व अन्य संस्थान बंद रहे, लेकिन सब्जीमंडी खुली थी। रविवार रात हुए उपद्रव में 20 से ज्यादा दोपहिया वाहन जले है,जबकि छह कारों के कांच फोड़े गए है। तीन दुकानों में आग लगाने की कोशिश की गई। मुख्य मार्ग पर चूड़ी की एक दुकान पर जमकर पथराव हुआ।
ड्रोन से रखी जा रही नजर
पत्तीबाजार और कोतवाली क्षेत्र में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है। जिस जगह से उन्मादी भीड़ ने पथराव शुरू किया था। वहां मुख्य मार्ग पर बेरिकेड लगा दिए गए है। आने जाने वालों की पुलिस तलाशी ले रही है। पुलिस यहां ड्रोन से भी नजर रख रही है, ताकि छतों पर छुपाकर रखे गए पत्थर व अन्य हथियार का पता लगाया जा सके। कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि घटना की विस्तृत जांच कराई जा रही है। अब स्थिति नियंत्रण में है।
इंदौर से पुलिस बल भेजा
महू में सोमवार को हालात सामान्य हुए लेकिन इंदौर से भी पुलिस बल सुरक्षा के इंतजामों के मद्देनजर भेजा गया है। सुबह और शाम के समय पुलिस ने क्षेत्र में गश्त भी की। चार से ज्यादा लोगों को खड़े नहीं रहने दिया जा रहा था। दिनभर तो शहर के ज्यादातर बाजार बंद रहे, लेकिन शाम के समय दूध, दवाई किराने की दुकानें खुली नजर आई।
