फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: 11th class student stabbed to death in Indore, there was a dispute over his neighbor climbing on the l

Indore: इंदौर में कक्षा 11 के छात्र की चाकू मारकर हत्या, पड़ोसी के रिक्शा पर चढ़ने की बात पर हुआ था विवाद

Tue, 12 Mar 2024 06:52 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 12 Mar 2024 06:52 PM IST
सार

इंदौर में छात्र की हत्या हो गई। हितेश ने इस दौरान चाकू से कोटेश्वर के सीने और हाथ पर वार कर दिया। बीच-बचाव करने आया कोटेश्वर का रिश्तेदार कुलदीप भी चाकू लगने से घायल हो गया। परिजन दोनों को अस्पताल ले गए, लेकिन देर रात कोटेश्वर की मौत हो गई।

विज्ञापन
Indore: 11th class student stabbed to death in Indore, there was a dispute over his neighbor climbing on the l
इंदौर में छात्र की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में मामूली बातों पर हत्याएं हो रही है। बाणगंगा क्षेत्र में 11 कक्षा के छात्र की पड़ोस में रहने वाले परिवार ने सिर्फ इसलिए हत्या कर दी,क्योकि रात को उसके घर का गेट बंद होने पर वह लोडिंग का सहारा लेकर गेट पर चढ़ रहा था। इस पर बाद पड़ोसियों ने आपत्ति ली और चाकू मार दिए। परिजन उसे अस्पताल ले गए, लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में पुलिस ने हितेश प्रजापति,महेंद्र योगी, हर्ष योगी, अशोक चौहान, अजय पंडित के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन

राजबाग काॅलोनी में रहने वाले छात्र कोटेश्वर कक्षा 11 वीं में पढ़ता है। वह रात को घर आया था। गेट पर ताला लग गया था तो वह पड़ोसी के लोडिंग का सहारा लेकर भीतर जाने की कोशिश कर रहा था। इस बीच हितेश से उसका विवाद हो गया। उसके साथ परिवार के अन्य लोग भी आ गए और कोटेश्वर से मारपीट करने लगे।

विज्ञापन



हितेश ने इस दौरान चाकू से कोटेश्वर के सीने और हाथ पर वार कर दिया। बीच-बचाव करने आया कोटेश्वर का रिश्तेदार कुलदीप भी चाकू लगने से घायल हो गया। परिजन दोनों को अस्पताल ले गए, लेकिन देर रात कोटेश्वर की मौत हो गई। दोपहर में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा तो उन्होंने शवयात्रा निकालने से पहले सड़क पर चक्काजाम कर दिया और आरोपियों को गिरफ्तार करने और उनके मकान तोड़ने की मांग पुलिस अफसरों से करते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पेपर की तैयारी कर रहा था

मंगलवार को कोटेश्वर का पेपर था। वह शाम से भी पेपर की तैयारी के लिए पढ़ रहा था। रात को वह अपने मित्रों से थोड़ी देर के लिए मिलने गया था अौर रात को यह विवाद हो गया। कोटेश्वर तीन बहनों में अकेला भाई थीा। बाणगंगा क्षेत्र में सप्ताहभर में यह दूसरी हत्या है। इससे पहले एक व्यपारी की मामलू बात पर तीन लोगों ने हत्या कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed