फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   india australia match virat kohli rohit sharma hardik pandya traffic plan

India Australia Match: इंदौर के दर्शकों को खलेगी विराट, रोहित और हार्दिक की कमी, कई रास्ते बंद, संभलकर जाएं

Sun, 24 Sep 2023 10:48 AM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sun, 24 Sep 2023 10:48 AM IST
सार

इंदौर में होने वाले मैच में भी स्टेडियम दर्शकों से पूरी तरह से भरा रहेगा। प्रशासन ने वाहनों के लिए प्लान जारी किया है। इससे ट्रैफिक जाम की समस्या नहीं होगी। 
 

विज्ञापन
india australia match virat kohli rohit sharma hardik pandya traffic plan
इंदौर में होटल के अंदर जाते भारतीय टीम के कप्तान राहुल और रवींद्र जडेजा। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

आज दोपहर 1.30 बजे से इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेले जाने वाले भारत आस्ट्रेलिया मैच में दर्शकों को सितारा बल्लेबाज विराट कोहली, रोहित शर्मा और हरफनमौला हार्दिक पांड्या की कमी खलेगी। इंदौर में होने वाले मैच के लिए भारतीय टीम में सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया है। 
विज्ञापन


दर्शकों से भरा रहेगा स्टेडियम
इंदौर के मैच में भी स्टेडियम दर्शकों से पूरी तरह से भरा रहेगा। मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव संजीव राव ने बताया कि भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच के लिए सभी टिकट बिक चुके हैं। इस मैच में भी स्टेडियम पैक रहने की उम्मीद है। सुबह से ही पुलिस प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था में लग चुका है। 
विज्ञापन


रीगल चौराहे तक ही जाएगी सिटी बस, कई रास्ते रहेंगे बंद
इंदौर में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले क्रिकेट मैच से कई रास्ते बंद रहेंगे। लोगों को परेशानी न हो, इसके लिए प्रशासन ने ट्रैफिक प्लान दिया है। इससे लोग जान सकेंगे कि उन्हें कहां से आवाजाही करना है। यह व्यवस्था आज सुबह 11 बजे से मैच समाप्त होने तक ही रहेगी। असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों और सिटी बस का अधिक से अधिक उपयोग कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह 11 से 3 बजे और मैच खत्म होने के 1 घंटे पहले तक ट्रैफिक डायवर्शन प्लान
1. सिटी बस और पासधारक वाहनों को छोड़कर अन्य सवारी वाहन रीगल चौराहे से मधुमिलन की ओर डायवर्ट रहेंगे। वरिष्ठ नागरिक और दिव्यांगजनों का प्रवेश रहेगा।
2. गीताभवन चौराहे से घंटाघर जाने वाले वाहन ढक्कनवाला कुंआ से श्रीमाया/ मधुमिलन चौराहे के लिए जा सकते हैं।
3. रीगल चौराहे से एमजी रोड और हाईकोर्ट/पलासिया की ओर जाने वाले वाहन मधुमिलन के लिए जा सकते हैं। इस मार्ग में केवल सिटी बसें और इमरजेंसी वाहन जा सकते हैं।

4. विजय नगर से इंडस्ट्री हाउस और राजकुमार ब्रिज होकर मरीमाता जाना चाहते हैं तो एलआईजी चौराहा से पाटनीपुरा चौराहा परदेशीपुरा एवं सुभाष नगर, कुलकर्णी भट्टा ब्रिज होकर मरीमाता जा सकते हैं।
5. रीगल से पलासिया जाने वाले रीगल से व्हाइट चर्च से एबी रोड का उपयोग करेंगे।
6. मालवा मिल से जंजीरवाला चौराहे से घंटाघर एवं इंडस्ट्री हाउस चौराहा की ओर जाने वाले पाटनीपुरा से एलआईजी चौराहा से एबी रोड का उपयोग कर सकते हैं।
7. शेल्बी हॉस्पिटल से जंजीरवाला चौराहे की तरफ से लेंटर्न चौराहा जाने वाले लोग बाफना बंगले के सामने से न्यू पलासिया मार्ग का उपयोग कर सकते हैं।
8. दर्शकों की सुविधा के लिए सिटी बसें घंटाघर एवं हाईकोर्ट चौराहा के आसपास यात्रियों को उतारेगी। यहां से स्टेडियम की ओर पैदल जा सकेंगे।
9. स्टेडियम तक पहुंचने के लिए हुकुमचंद घंटाघर और पंचम की फेल की तरफ से आने वाले लोग जंजीरवाला चौराहा से पहुंच सकेंगे।
10. लेंटर्न की ओर से आने वाले लोग पैदल स्टेडियम पहुंच सकते हैं।

पासधारी वाहनों के लिए प्लान
1. पासधारी वाहनों को छोड़कर अन्य वाहनों का प्रवेश स्टेडियम की तरफ प्रतिबंधित रहेगा।
2. विवेकानंद स्कूल एवं बास्केटबाल कॉम्प्लेक्स में पार्किंग रहेगी। पासधारी वाहनों का प्रवेश घंटाघर की ओर से होगा।
3. स्टेडियम के अंदर और बाहर आई.टी.सी. अभय प्रशाल में पार्किंग रहेगी। पासधारी वाहनों का प्रवेश लेटर्न चौराहे/यशवंत क्लब रोड की ओर से होगा।
4. बिना पासधारी वाहनों की पार्किंग व्यवस्था बाल विनय मंदिर स्कूल और जीएसआईटीएस के साथ पंचम की फेल में रहेगी।

आम जनता इन मार्गों का उपयोग करने से बचे
पलासिया से घंटाघर, हाईकोर्ट, रीगल चौराहा मार्ग।
1. मालवामिल से लेंटर्न चौराहा, हाईकोर्ट मार्ग।
2. गीताभवन से घंटाघर जाने वाले मार्ग।
3. मालवा मिल से जंजीरवाला जाने वाला मार्ग।
4. इंडस्ट्री हाउस से जंजीरवाला चौराहा, एलआईजी से पलासिया वाला रास्ता।

पार्किंग स्थलों की ये व्यवस्था
1. यशवन्त क्लब पार्किंग (केवल पासधारकों के लिए)
2. अभय प्रशाल एवं आईटीसी पार्किंग (केवल पासधारकों के लिए)
3. बास्केट बॉल कॉम्प्लेक्स पार्किंग (केवल पासधारकों के लिए)
4. विवेकानंद स्कूल पार्किग (केवल पासधारकों के लिए)
5. बाल विनय मंदिर स्कूल पार्किग (सभी के लिये पहले आओ और पार्क करें)
6. जी.एस.आई.टी.एस कैम्पस पार्किंग (सभी के लिए पहले आओ और पार्क करें)
7. पंचम की फेल स्थित मैदान पार्किग (सभी के लिये पहले आओ और पार्क करें)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed