फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   In view of the heat, the timings of schools up to 12th have been changed in Indore, from seven in the morning

Indore: गर्मी को देखतेे हुए इंदौर में स्कूलों का समय बदला, नर्सरी से बारहवीं तक स्कूल सुबह की शिफ्ट में

Sun, 23 Apr 2023 04:38 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 23 Apr 2023 04:38 PM IST
सार

लगातार तापमान बढ़ने के कारण प्रशासन ने स्कूलों के समय में बदलाव किया है। अब नर्सरी से बारहवीं तक के सभी स्कूल सुबह की शिफ्ट में लगेंगे। आदेश 29 अप्रैल तक के लिए जारी हुए है। 

विज्ञापन
In view of the heat, the timings of schools up to 12th have been changed in Indore, from seven in the morning
इंदौर में स्कूलों का समय बदला। - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

इंदौर में बढ़ते तापमान को देखते हुए प्रशासन ने नर्सरी से बारहवीं तक की कक्षा का समय बदला है। रविवार कलेक्टर ने यह आदेश जारी किया, जो सभी स्कूलों पर लागू रहेगा।  आदेश 29 अप्रैल तक केे लिए रहेगा। 
विज्ञापन


कलेक्टर इलैया राजा टी ने जारी आदेश में कहा कि शहर मेें लगाातर तापमान बढ़ता जा रहा है। इससे विद्यार्थियों केे स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। इसे देखते हुए 29 अप्रैल तक नर्सरी से बारहवीं तक सभी कक्षाएं सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक संचालित  होगी। यह आदेश 24 अप्रैल से लागू होगा और 29 अप्रैल तक मान्य रहेगा। यह आदेश परीक्षा व मूल्याकंन कार्य पर लागू नहीं होगा।  
विज्ञापन

 

29 अप्रैल के बाद ज्यादातर स्कूलों में गर्मी की छुटि्टयां लगेेगी, इसलिए आदेश पांच दिन के लिए जारी किया गया है।  आपको बता दे कि ठंंड के दिनों में कक्षाअेां का समय बदलने का आदेश तो कई बार जारी हो चुकी है, लेकिन प्रशासन ने पहली बार गर्मी के समय स्कूलों का समय बदला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed