फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   hindu christian religion change religion conversion

युवती की मौत में धर्म परिवर्तन का केस दर्ज, सनातन धर्म छोड़ने के लिए पड़ोसी बना रहा था दबाव

Sun, 12 Feb 2023 01:56 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sun, 12 Feb 2023 01:56 PM IST
सार

धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डालने से एक युवती की इंदौर में मौत हो गई थी, अब इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है
 

विज्ञापन
hindu christian religion change religion conversion
युवती काजल पिता गोपाल यादव - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर में शुक्रवार सुबह एक दिव्यांग युवती काजल पिता गोपाल यादव की मौत हो गई थी। इस मामले में मृतका के परिवार ने थाने में अर्थी ले जाकर हंगामा भी किया था। उनका कहना था कि पड़ोसी द्वारा लगातार धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया जा रहा था जिससे पूरा परिवार तनाव में था। पड़ोसी ने पिता पर झूठा केस भी दर्ज करवा दिया था जिसके बाद से पिता घर नहीं आ रहे थे। पिता की याद में युवती रात भर रोई और सुबह नहीं उठी। 
विज्ञापन


पुलिस ने अब इस मामले में मृतका के घर के सामने रहने वाले परिवार के पति-पत्नी और बेटी पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का केस दर्ज किया है। आरोपी परिवार सात साल पहले तक अहिरवार सरनेम लगाता था। इसके बाद में उन्होंने ईसाई धर्म अपना लिया और पड़ोसी पर भी लगातार धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने लगे। विजयनगर पुलिस तीनों आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


विजयनगर इलाके के सोलंकी परिवार ने अपने घर के सामने रहने वाले दशरथ टोनेरे उनकी पत्नी रेखा टोनेरे और बेटी रवीना टोनेरे पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डालने का आरोप लगाया था। उनका कहना है कि ये सब लोग हमेशा हमसे विवाद करते रहते थे। कुछ दिन पहले दशरथ टोनेरे ने पिता पर विजय नगर थाने में महिला को छेडऩे का झूठा केस दर्ज करा दिया था। जिसके चलते दिव्यांग बेटी काजल तनाव में थी। काजल की बड़ी बहन खुशबू यादव ने दशरथ टोनेरे, रेखा टोनेरे और उनकी बेटी रवीना टोनेरे के खिलाफ धमकी देने और मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2021 के तहत केस दर्ज करवाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खुशबू ने बताया कि दशरथ ने एक महीने पहले पिता और उनके यहां रह रहे किराएदार पर केस दर्ज कराया था। गिरफ्तारी के डर से पिता घर पर नहीं रह रहे थे। इस वजह से गुरुवार को काजल पिता गोपाल को याद करते हुए बहुत रोई और सुबह उठी ही नहीं। इसके बाद में परिवार के लोग सुबह उसका शव लेकर विजयनगर थाने पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed