फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Heritage walk will be organized for guests in Indore, kite festival will also be celebrated

Indore News: इंदौर में मेहमानों के लिए हेरिटेज वॅाक, पतंग उत्सव भी मनाएंगे

Mon, 21 Nov 2022 09:19 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 21 Nov 2022 09:19 PM IST
सार

मेयर पुष्य मित्र भार्गव ने कहा कि यह इंदौर का सौभाग्य है कि इंदौर में प्रवासी भारतीय सम्मेलन का आयोजन हो रहा है। चार हजार से अधिक संख्या में प्रवासी भारतीय आ रहे है। इसके सफल होने पर इंदौर को विश्व में नई पहचान मिलेगी।

विज्ञापन
Heritage walk will be organized for guests in Indore, kite festival will also be celebrated
बैठक में कई संगठनों के पदाधिकारी शामिल हुए। - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

जनवरी में होने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन के लिए शहरवासी भी उत्साहित है। वे भी अतिथि देवो भव: की परंपरा के साथ उनका स्वागत करेंगे। सम्मेलन में शामिल होने आए मेहमानों के लिए नगर निगम हेरिटेज वॅाक कराएगा और मकर संक्रांति नजदीक होने के कारण तब शहर में पतंग उत्सव भी मनाया जाएगा। सोमवार को सम्मेलन को लेकर शहर के गणमान्य नागरिकों के सुझाव लिए गए। बैठक में मेयर पुष्य मित्र भार्गव ने कहा कि यह इंदौर का सौभाग्य है कि इंदौर में प्रवासी भारतीय सम्मेलन का आयोजन हो रहा है। सम्मेलन  80 देशों  के चार हजार से अधिक संख्या में प्रवासी भारतीय आ रहे है। इसके सफल होने पर इंदौर को विश्व में नई पहचान मिलेगी। बैठक में विभिन्न संगठनों के  300 से अधिक प्रतिनिधि शामिल थे। 
विज्ञापन


 जनक पलटा ने कहा कि प्रवासी भारतीय सम्मेलन के दौरान आने वाले अतिथियों  के स्वास्थ्य को ध्यान रखते हुए हेल्थ इमरजेंसी की व्यवस्था करने के संबंध में सुझाव दिया गया। इंदौर प्रेस क्लब अध्यक्ष  अरविंद तिवारी ने कहा कि इंदौर का मीडिया भी प्रवासी भारतीय सम्मेलन समारोह में सकारात्मक पक्ष के साथ इंदौर के साथ है।डॉ अनिल भण्डारी ने कहा कि इंदौर के प्रवासी भारतीय के साथ बैठक कर, इंदौर शहर के विकास में योगदान पर चर्चा की जाए। वैश्य समाज के  अरविंद बागडी ने कहा कि जिस प्रकार से त्यौहार के समय इंदौर सजाया जाता है उसी प्रकार से इंदौर को भी प्रवासी भारतीय सम्मेलन के दौरान सजाया जाना चाहिए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री मंगलवार को आएंगे

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को इंदौर आ रहे है।वे सम्मेलन की तैयारियों को लेकर जनप्रतिनिधियों व अफसरों के साथ बैठक करेंगे। इसके अलावा वे इंदौर विकास प्राधिकरण के ब्रिज के भूमिपूजन समारोह में भी शामिल होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed