फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Two youths were taking a missing young woman to Mumbai; they were intercepted before boarding the flig

इंदौर: लापता युवती को मुबंई ले जा रहे थे दो युवक, लव जिहाद की अाशंका में विमान में सवार होने से पहले पकड़ा

Wed, 14 Oct 2026 08:16 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Wed, 14 Oct 2026 08:16 PM IST
सार

जोबट से लापता हुई युवती को दो युवक मुंबई ले जा रहे थे। तीनों के विमान के टिकट बुक थे और इंदौर एयरपोर्ट पर उनकी बोर्डिंग भी हो चुकी थी। उन्हें एयरोब्रिज के पास रोककर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
Indore: Two youths were taking a missing young woman to Mumbai; they were intercepted before boarding the flig
इंदौर एयरपोर्ट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर संभाग के आदिवासी अंचल जोबट से लापता हुई एक युवती को दो युवक अपने साथ मुंबई ले जा रहे थे। इसके लिए तीनों के विमान के टिकट भी बुक कराए गए थे। वे विमान में सवार होने वाले थे, तभी सीआईएसएफ के जवानों ने उन्हें एयरोब्रिज के पास रोक लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। युवती को एक मुस्लिम युवक और उसका साथी मुंबई क्यों ले जा रहे थे, पुलिस इसकी जांच कर रही थी।

विज्ञापन

 

युवती के लापता होने की रिपोर्ट जोबट थाने में दर्ज कराई गई थी। दोनों युवक युवती को इंदौर लेकर आए थे। एयरपोर्ट पर तीनों की बोर्डिंग भी हो गई थी। इसी बीच पुलिस ने एयरपोर्ट प्रबंधन को दो युवकों और एक युवती के विमान में जाने की सूचना दी और उनका हुलिया बताया। इसके बाद CISF सक्रिय हुई। तब तक तीनों विमान में सवार होने के लिए निकल चुके थे।

विज्ञापन

सीआईएसएफ के जवानों ने एयरोब्रिज के पास तीनों को रोककर उनके आधार कार्ड मांगे। दस्तावेजों और नामों की तस्दीक करने के बाद जवान उन्हें एयरपोर्ट के बाहर लेकर आए और पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जोबट थाने में दर्ज कराई गई थी शिकायत

जोबट में युवती के लापता होने के मामले में परिजनों की ओर से कथित लव जिहाद की आशंका जताते हुए शिकायत दर्ज कराई गई थी। युवती और मुस्लिम युवक स्कूल में साथ पढ़ते थे और दोनों एक-दूसरे को जानते थे। दोनों के घर से लापता होने के बाद पुलिस ने उनकी तलाश शुरू की थी।

 

इसी दौरान पुलिस को पता चला कि युवती और दोनों युवकों ने मुंबई जाने के लिए विमान के टिकट बुक कराए हैं। इसके बाद पुलिस ने एयरपोर्ट प्रबंधन को सूचना दी। तीनों विमान में सवार होते, उससे पहले ही सीआईएसएफ ने उन्हें रोक लिया।


 

पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लिया है, जबकि युवती को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। युवती को मुंबई ले जाने के पीछे क्या वजह थी, इसकी जांच की जा रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed