फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Heritage train will run again in the valleys of Kalakund, tourists will have to go till Patalpani

Indore:कालाकुंड की वादियों मेें फिर दौड़ेगी हेरिटेज ट्रेन, पर्यटकों को पातालपानी तक जाना होगा

Sat, 22 Jul 2023 08:07 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 22 Jul 2023 08:07 PM IST
सार

पातालपानी-कालाकुंड ट्रेक पर अगले माह से हेरिटेज ट्रेन दौड़ने लगेगी, लेकिन इसके लिए पर्यटकों को महू केे बजाए पातालपानी से ट्रेन मेें सवार होना पड़ेगा। गेज परिवर्तन के कारण महू से कालाकुंड तक पटरी हटा दी गई है।

विज्ञापन
Heritage train will run again in the valleys of Kalakund, tourists will have to go till Patalpani
अगस्त से फिर कालाकुंड तक जाएगी ट्रेन। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर से 35 किलोमीटर दूर कोहरे से घिरे पहाड़, खाई में गिरता दुधिया झरना और कालाकुंड-पातालपानी की हरी-भरी वाादियां फिर पर्यटक ट्रेन की खिड़की से निहार सकेंगे। अगस्त में हेरिटेज ट्रेन का संचालन शुरू करने की तैयारी है। महू से पातालपानी तक गेज परिवर्तन के कारण साढ़े पांच किलोमीटर हिस्से में पुरानी लाइन हटा दी गई है। इस वजह से बारिश का मौसम आने के बावजूद ट्रेन शुरू नहीं हो पाई, जबकि लगातार ट्रेन चलाने की मांग उठ रही है।

विज्ञापन


पातालपानी-कालाकुंड ट्रैक पर अगले माह से हेरिटेज ट्रेन दौड़ने लगेगी, लेकिन इसके लिए पर्यटकों को महू के बजाए पातालपानी से ट्रेन में सवार होना पड़ेगा। गेज परिवर्तन के कारण महू से कालाकुंड तक पटरी हटा दी गई है। अब महू के बजाए पातालपानी से चलने वाली हेरिटेज ट्रेन का रखरखाव पूर्ण कर लिया गया है। पिट लाइन भी लगभग तैयार हो चुकी है। 
विज्ञापन

अगस्त माह से सप्ताह में तीन दिन ट्रेन का संचालन हो सकता है। शुक्रवार से रविवार तक पर्यटन ट्रेन में सैर कर सकेंगे। यह ट्रेन पातालपानी से कालाकुंड तक दस किलोमीटर के हिस्से में चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


महू से पातालपानी तक बस से सफर
रेल विभाग को लग रहा है कि महू के बजाए पातालपानी से ट्रेन का संचालन करने पर यात्री कम मिलेंगे। सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि ट्रेन संचालन की घोषणा होने के बाद महू से पातालपानी तक बस सेवा शुरू की जाएगी। पर्यटक अपने वाहनों से भी पातालपानी तक जा सकते हैं। पर्याप्त यात्री संख्या होने पर पूरे सप्ताह ट्रेन का संचालन किया जाएगा। 


आपको बता दें, पातालपानी से कालाकुंड की वादियों के ट्रैक को पांच साल पहले हेरिटेज ट्रैक घोषित किया गया है। इस ट्रैक पर यह रेलवे लाइन वर्ष 1877 में बिछाई गई थी। कुछ वर्ष पहले इस ट्रैक को बंद करने की योजना थी, लेकिन प्राकृतिक पर्यटन स्थल को देखते हुए यहां छोटी ट्रेनें चालू रखी गईं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed