फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Half burnt dead body found in Indore, watchman taken into custody

Indore crime: निर्माणाधीन भवन में अधजला शव मिलने से सनसनी, चौकीदार को लिया हिरासत में

Fri, 18 Nov 2022 05:11 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 18 Nov 2022 05:11 PM IST
सार

शव किसी महिला का हो सकता है। शव को फॉरेंसिक जांच के लिए एमवाय अस्पताल पहुंचा दिया गया है। पुलिस को पहले आशंका थी कि हत्या कर लाश यहां जला दी गई, लेकिन घटनास्थल के पास ही एक चौकीदार किराए से रहता है। चौकीदार के घर में ब्लड के निशान भी मिले हैं।

विज्ञापन
Half burnt dead body found in Indore, watchman taken into custody
सांकेतिक फोटो - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

इंदौर के एमजी रोड क्षेत्र में एक अधजली लाश मिलने से सनसनी फैल गई। थाने को लाश मिलने की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में मिली थी। लाश महिला की है या पुरुष की। अभी इसका स्पष्ट तौर पर पता नहीं चला है, लेकिन पुलिस को लग रहा है कि शव किसी महिला का हो सकता है। शव को फॉरेंसिक जांच के लिए एमवाय अस्पताल पहुंचा दिया गया है। पुलिस को पहले आशंका थी कि हत्या कर लाश यहां जला दी गई, लेकिन घटनास्थल के पास ही एक चौकीदार किराए से रहता है। चौकीदार के घर में ब्लड के निशान भी मिले हैं। उसे फिलहाल पुलिस ने हिरासत में ले लिया, लेकिन वह बता नहीं पा रहा है कि लाश किसकी है। उसने पुलिस को बताया कि वारदात को उसने अंजाम नहीं दिया।

विज्ञापन

एमजी रोड पुलिस के अनुसार माध्यिमक शिक्षा मंडल के कार्यालय के पास निर्माणाधीन भवन में अधजली लाश की सूचना किसी ने फोन कर कंट्रोल रूम को बताई थी। इसके बाद थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल के आसपास का मुआयना किया तो पता चला कि समीप चौकीदार प्रवीण अग्रवाल रहता है। उसके कमरे में खून के धब्बे मिले हैं और कमरे के सामने एक जला हुआ नारियल भी मिला है। इस कारण जादू टोने की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा रहा है। कमरे से घटनास्थल तक के बीच रगड़ के निशान भी मिले हैं।

विज्ञापन


चौकीदार कमरे में अकेला ही रहता था, लेकिन उससे कई लोग मिलन आते थे। पुलिस आसपास के जिलों से गुमशुदा लोगों की जानकारी भी निकलवा रही है, ताकि पता चल सके कि शव किसका है। उधर कुछ दिनों पहले सांवेर के तराना गांव में मिले कटे शव की शिनाख्त भी नहीं कर पाई है। वहां खेत में सिर्फ धड़ मिला था। हाथ और मुंडी गायब थी। पुलिस ने इंदौर से लापता तीन ड्रायवरों के परिजनों का डीएनए टेस्ट कराया है, लेकिन अभी शव के बारे में पता नहीं चला कि किसका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed