फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Gurjar Samaj draws line to make stairs at Jain pilgrimage Gomatgiri, Jain community angry, calls meeting

Indore: जैैन तीर्थ गोमटगिरी पर गुर्जर समाज ने सीढि़यां बनाने के लिए खींची लाइन, जैन समाज नाराज, बुलाई बैठक

Fri, 05 May 2023 08:01 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 05 May 2023 08:01 PM IST
सार

गोमट गिरी ट्रस्ट के अध्यक्ष भरत मोदी ने कहा कि हाईकोर्ट  के आदेश की अवेहलना करते हुए ट्रस्ट की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश की जा रही है। कोर्ट ने बाउंड्रीवाॅल बनाने के लिए पुलिस बल उपलब्ध कराने का आदेेश दिया था, लेकिन अब वहां से पुलिस हटा ली गई।

विज्ञापन
Gurjar Samaj draws line to make stairs at Jain pilgrimage Gomatgiri, Jain community angry, calls meeting
टेकरी पर खींची गई चूने की लाइन। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर में दिगम्बर जैन समाज के प्रमुख तीर्थ गोमट गिरी की जमीन को लेकर फिर विवाद शुरू हो गया है। गोमटगिरी पर्वत पर गुर्जर समाज के अराध्य देवरानारायण का मंदिर है। समाज ने मंदिर तक पहुंचने के लिए सीढि़यां बनाने की तैयारी की है।उसके लिए जमीन पर चूने की लाइन डाल दी गई। उस जमीन को गोमटगिरी ट्रस्ट अपनी बता रहा है। उन्होंने भी बाउंड्रीवाॅल बनाने की तैयारी कर ली है। इसे लेकर दोनो समाज आमने-सामने हैै।

विज्ञापन


जमीन पर अपका हक बताते हुए दोनो पक्ष निर्माण करना चाहते है। यह विवाद चार साल पहले भी उठा था और मौके पर अफसरों ने दोनो समाजों के बीच सुलह कराने की कोशिश भी की थी, लेकिन बात नहीं बनी। बाद में मामला कोर्ट तक भी पहुंचा।

विज्ञापन

हाईकोर्ट के आदेश को नहीं मान रही पुलिस

गोमट गिरी ट्रस्ट के अध्यक्ष भरत मोदी ने कहा कि हाईकोर्ट के आदेश की अवेहलना करते हुए ट्रस्ट की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश की जा रही है। कोर्ट ने बाउंड्रीवाॅल बनाने के लिए पुलिस बल उपलब्ध कराने का आदेेश दिया था, लेकिन अब वहां से पुलिस हटा ली गई। कोर्ट का आदेश पुलिस नहीं मान रही है। इसे लेकर जैन समाज में रोष है। 7 मई को सुबह साढ़े 9 बजे जैन समाज की गोमटगिरी पर आपात बैठक बुलाई गई है। जिसमें समाज आगे की रणनीति तैयार करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

टेकरी पर प्राचीन मंदिर है

गुर्जर समाज के कोषाध्यक्ष डालचंद गुर्जर का कहना है कि टेकरी पर देवनारायण का प्राचीन मंदिर है। देवधरम टेकरी का नाम भी इसी वजह से है। कांग्रेसशासन काल में जैन समाज ने जमीन लेकर यहां गोमटगिरी का निर्माण किया, जबकि ट्रस्ट के पास जमीन के दस्तावेज नहीं है। टेकरी पर भी पुराना मंदिर है। वहां तक पहुंचने के लिए हम सीढि़यों का निर्माण करना चाहते हैै। यदि हमें रोका गया तो प्रदर्शन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed