फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Gujarat MLA Sangeeta Patil said- BJP will get more than 150 seats in the state

Indore: गुजरात विधायक संगीता पाटिल ने कहा- प्रदेश में डेढ़ सौ से ज्यादा सीटें मिलेंगीं भाजपा को

Sat, 26 Aug 2023 07:38 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 26 Aug 2023 07:38 PM IST
सार

 विधायक पाटिल ने कहा कि मध्य प्रदेश चुनाव भी गुजरात पेटर्न अपनाया जा रहा है। पन्ना स्तर पर कमेटियां गठित की जा रही है,जो पदाधिकारी बूथ की व्यवस्था संभालते है। उनसे हमने सीधे संपर्क किया है।

विज्ञापन
Gujarat MLA Sangeeta Patil said- BJP will get more than 150 seats in the state
गुजरात से आई विधायक संगीता पाटिल। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर के 9 विधानसभा क्षेत्रों की ग्राउंड रिपोर्ट तैयार करने आए गुजरात के विधायकों को सप्ताह भर हो गया है। वे विधानसभा क्षेत्रों में पदाधिकारियों से मिल रहे है। विधायक के काम काज और दावेदारों की जानकारी जुटा रहे है। दो नंबर विधानसभा क्षेत्र में आई विधायक संगीता पाटिल ने पत्रकारों से भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में भाजपा को डेढ़ सौ से ज्यादा सीटें मिलेंगी। लाड़ली बहना योजना से महिलाएं खुश है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दिग्वियज सिंह के लालटेन युग को जनता नहीं भूली है। कांग्रेस के पास अब न नीति बची है और न नेता।जनता ही कांग्रेस को पसंद नहीं करती है। कांग्रेस के समय पांच मेडिकल काॅलेज थे। अब 25 मेडिकल काॅलेज हो चुके है।
विज्ञापन


विधायक पाटिल ने कहा कि मध्य प्रदेश चुनाव भी गुजरात पेटर्न अपनाया जा रहा है। पन्ना स्तर पर कमेटियां गठित की जा रही है, जो पदाधिकारी बूथ की व्यवस्था संभालते है। उनसे हमने सीधे संपर्क किया है। युवा वर्ग को टिकट देने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जो नेता जितने योग्य होगा, उसे टिकट मिलेगा। टिकट देने का काम शीर्ष नेतृत्व का है। विधायक पाटिल ने कहा कि हम जो रिपोर्ट तैयार करेंगे। उसे संगठन को सौंपा जाएगा,ताकि टिकट चयन, चुनाव अभियान में वह मददगार साबित हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed