फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   government of madhya pradesh mangubhai patel advise to doctors

Indore News: चिकित्सक सेवाभाव को प्राथमिकता देंः राज्यपाल मंगूभाई पटेल

Wed, 29 Mar 2023 04:38 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Wed, 29 Mar 2023 04:38 PM IST
सार

सेवांकुर भारत संस्था का 'एक सप्ताह देश के नाम' उपक्रम का आयोजन
 

विज्ञापन
government of madhya pradesh mangubhai patel advise to doctors
सांगता समारोह - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

सेवांकुर भारत संस्था का 'एक सप्ताह देश के नाम' यह उपक्रम गत सात साल से देश के विभिन्न क्षेत्रों में संपन्न हुआ है। इस साल यह उपक्रम झाबुआ, मध्य प्रदेश के शिवगंगा प्रतिष्ठान के परिसर में 23 मार्च से लेकर 29 मार्च तक संपन्न हुआ। इस उपक्रम के अंतर्गत देशभर से वैद्यकीय विद्यार्थी और चिकित्सक सात दिन वनवासी क्षेत्र का अनुभव लेते हैं और अपनी सेवाएं प्रदान करते हैं। इस अनूठे उपक्रम का सांगता समारोह मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल के द्वारा इंदौर स्थित रवींद्र नाट्यगृह में 29 मार्च को संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथी के रूप में डॉ जयंतीभाई भाडेसिया (पश्चिम क्षेत्र संघचालक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ), अशोक सोहनी (मध्य क्षेत्र संघचालक, रा. स्व. संघ) और अशोक खंडेलवाल मौजूद थे। मंच पर 'एक सप्ताह देश के नाम' इस उपक्रम के प्रमुख डॉ राजेश पवार, सहप्रमुख डॉ आरती रोजेकर और डॉ किरण अल्हाट उपस्थित थे।
विज्ञापन


राज्यपाल मंगुभाई ने कहा इस उपक्रम के माध्यम से सेवा का ये बीज हर चिकित्सक में जाना चाहिए। उन्होंने सिकल सेल बीमारी के आंकड़ों से अवगत कराते हुए कहा कि सभी को इसमें जुड़कर इस बीमारी को नष्ट करना चाहिए। सभी को शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने सबका अभिनंदन किया। सेवांकुर भारत संस्था से वैद्यकीय क्षेत्र में एक अनूठी पहल शुरू हुई है, जिससे समाज को अपेक्षाएं हैं। 
विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं परिचय से हुई। सेवांकुर भारत इस संस्था का प्रास्ताविक डॉ नितीन गादेवाड (संयोजक, सेवांकुर भारत) ने किया। सन् 1989 में संघप्रेरित युवा तज्ञ चिकित्सकों ने समाज में कम दामों में अत्याधुनिक और समाजाभिमुख सेवा देने के लिए शुरू किया था। संभाजीनगर स्थित डॉ हेडगेवार रुग्णालय सेवांकुर भारत की मातृसंस्था है। इस उपक्रम के माध्यम से वनवासी क्षेत्र में अपने देश के बंधुओं के बीच रहकर वैद्यकीय छात्रों में सामाजिक संवेदनशीलता का संस्कार देने की कोशिश सेवांकुर यह संस्था करती है। संवेदनशील एवं समाजाभिमुख वैद्यक चिकित्सक देश के हित में तैयार करना, ऐसा सेवांकुर का उद्देश्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके पश्चात चयनित विद्यार्थीयों ने अपना अनुभवकथन किया। पार्थ चतुर्वेदी, शिवानी चव्हाण, चिन्मय पाटील, डॉ श्रीनिवास गुंडू, कस्तुरी ब्रह्मे इन विद्यार्थी और चिकित्सकों ने अपना अनुभव साझा किया। हर्षिता निगवाल यह एम जी एम मेडिकल कॉलेज, इंदौर में पढ़ने वाली छात्रा ने विशेष रूप से इस कार्यक्रम के बारे में अनुभव कहे, जिसको सुनने इंदौर के बहुत सारे वैद्यकीय विद्यार्थी उपस्थित थे। अंत में आभार प्रदर्शन डॉ राजेश पवार ने किया और राष्ट्रगान से कार्यक्रम का समापन हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed