फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   government job fair indore

Indore: सरकारी जॉब फेयर में 900 से ज्यादा उम्मीदवारों को मिले ऑफर, दृष्टिबाधित एवं दिव्यांगों का भी ह

Wed, 24 May 2023 08:44 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Wed, 24 May 2023 08:44 PM IST
सार

3,800 से ज्यादा हुए रजिस्ट्रेशन, 50 से ज्यादा कंपनियों ने ऑफर की नौकरी, फ्रेशर से लेकर अनुभवी लोगों तक को विभिन्न जॉब में मौके मिले

विज्ञापन
government job fair indore
job fair - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

रोजगार दिवस पर आयोजित जॉब फेयर में नौकरी चाहने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। यहां 3,842 रजिस्ट्रेशन हुए और 912 योग्य उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया। इस फेयर की सबसे खास बात यह रही कि यहां पर दृष्टिबाधित एवं दिव्यांग बच्चों को भी जॉब ऑफर किए गए। इस जॉब फेयर में 53 कंपनियां आईं थी जो विभिन्न क्षेत्रों में काम करती हैं। इन कंपनियों ने फ्रेशर से लेकर अनुभवी लोगों तक को विभिन्न जॉब ऑफर किए। रोकड़ा कंसल्टेंसी सर्विस के हिमांशु तिवारी ने बताया कि इस मेले का आयोजन एक अभिनव पहल रही और यहां पर काफी सारे बच्चे आए थे जिसमें से उन्होंने अपने अकाउंट, सेल्स तथा मार्केटिंग के लिए 10 से ज्यादा बच्चों को हायर किया है।
विज्ञापन


हेट्राइ इन्फोटेक प्राइवेट लिमिटेड के हर्षवर्धन गुप्ता इस जॉब फेयर में आकर खुश नजर आए और उन्होंने सात से ज्यादा बच्चों को जॉब ऑफर किए हैं। साथ ही भविष्य के लिए भी योग्य उम्मीदवारों का डाटा सुरक्षित रख लिया है। स्टार्टअप कंपनी मेडिसेवा टेक्नोलॉजीज के डॉक्टर विशेष कासलीवाल और उनकी टीम भी इस जॉब फेयर में पहुंचे। उन्होंने कई उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया है और जिन्हें जल्द ही नौकरी भी देंगे। नौकरी की तलाश में आए आशुतोष सोनी ने बताया कि जॉब सीकर्स के लिए यह बेहतरीन आयोजन है जहां इतनी कंपनियां एक ही जगह पर मौजूद है और सबसे बड़ी बात है कि एयरटेल जैसी कंपनी भी जॉब फेयर में आई है और जो मैनेजर तक की पोस्ट ऑफर कर रही है। डॉ रेड्डीज फाउंडेशन ने दृष्टिबाधित तनीष श्रीवास्तव को भी जॉब ऑफर की। तनीष इस जॉब ऑफर से बेहद खुश नजर आए। अनुभव गुप्ता को क्वेस कारपोरेशन ने अपने सेल्स एवं मार्केटिंग की पोजीशन के लिए बढ़िया पैकेज के साथ जॉब ऑफर की है जो उन्होंने स्वीकार भी कर ली।
विज्ञापन


वहीं सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि पूरे विश्व में आर्थिक हालात चुनौतीपूर्ण है लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में भारत लगातार तरक्की के रास्ते पर है और नौकरियों की कमी नहीं है। वहीं कलेक्टर डॉ इलैया राजा टी ने स्किल बढ़ाने पर जोर दिया और कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जमाने में स्किल को बढ़ाकर ही तरक्की की जा सकती है। सांसद सेवा संकल्प के सावन लड्ढा ने कहा कि कॉरपोरेट्स के लिए नंबर से ज्यादा स्किलसेट महत्व रखते हैं इसलिए पढ़ाई के साथ अपना स्किलसेट बढ़ाते रहें। उन्होंने जिला रोजगार कार्यालय में उम्मीदवारों का एक डाटा पूल भी बनाने की मांग रखी ताकि कंपनियां अपनी जरूरत के मुताबिक हायरिंग कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed