{"_id":"6715caba34c5d572990fdb8b","slug":"indore-news-save-tree-nature-building-parking-issue-2024-10-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Indore News: पेड़ों की कटाई और बिल्डरों के अवैध निर्माण पर फूटा गुस्सा, नगर निगम को अल्टीमेटम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: पेड़ों की कटाई और बिल्डरों के अवैध निर्माण पर फूटा गुस्सा, नगर निगम को अल्टीमेटम
Mon, 21 Oct 2024 08:04 PM IST
अर्जुन रिछारिया
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Mon, 21 Oct 2024 08:04 PM IST
सार
सड़क पर उतरे रहवासी, महापौर से कई बार कर चुके शिकायत, जनसुनवाई में भी पहुंचा मामला। कहीं भी सुनवाई न होने से अब आंदोलन की राह पकड़ी।
विज्ञापन
रहवासियों ने पेड़ों की कटाई खुद जाकर देखी।
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदौर में पेड़ों की कटाई और बिल्डरों के द्वारा किए जा रहे अवैध निर्माणों पर रहवासियों का गुस्सा फूटने लगा है। अब रहवासी सड़कों पर आकर भी विरोध प्रदर्शन करने लगे हैं। इसी तरह का मामला केसरबाग रोड पर नजर आया। यहां बिल्डरों द्वारा लगातार अवैध निर्माण किए जा रहे हैं और हरे भरे प्राचीन पेड़ों की अंधाधुंध कटाई की जा रही है।
पार्षद ओम प्रकाश आर्य
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
महापौर से लेकर जनसुनवाई तक की शिकायत
रहवासियों ने कहा कि शिकायत करने पर कभी कभी एक से दो दिन काम बंद रहता है फिर वही सब शुरू हो जाता है। यहां बिल्डरों के द्वारा हरे भरे फलदार पेड़ों की बिना कारण कटाई करके पर्यावरण को भी गंभीर नुकसान पहुंचाया जा रहा है लेकिन कोई देखने सुनने वाला नहीं है। आज हुए आंदोलन में क्षेत्र की सभी कॉलोनियों के रहवासी संघों के अध्यक्ष तथा जागरूक लोग इकट्ठा हुए और इन अवैध निर्माणों पर अब कोई कार्रवाई नहीं होने पर आगे की आक्रामक रूप रेखा तय की गई।
पार्किंग नहीं, ड्रेनेज लाइन खराब, पीने का पानी भी नहीं आता
रहवासियों ने बताया कि आईडीए के नियमानुसार एक प्लाट पर एक ही रजिस्ट्री होना चाहिए किन्तु सारे नियम कायदों को ताक में रखकर चारों और अवैध निर्माण धड़ल्ले से किए जा रहे हैं। छोटे छोटे प्लाटों पर भी प्रकोष्ठ की आड़ लेकर एक प्लाट पर 5-5, 6-6 परिवारों को बसा दिया जाता है। इसमें पर्याप्त पार्किंग छोड़ना तो दूर किसी भवन में तो बिल्कुल भी पार्किंग नहीं छोड़ी जाती है। अन्य समस्याओं ने भी बसाहट बढ़ने के साथ अपना रूप दिखाना शुरू कर दिया है। ड्रेनेज की भी समस्या आए दिन हो रही है और वोल्टेज की समस्या भी बढ़ने लगी है। पानी की समस्या तो बरसात के दिनों में भी होने लगी है, जबकी अभी तो कॉलोनी आधी भी नहीं भरी है। भविष्य में दिख रही विकराल समस्याओं को देखते हुए क्षेत्र के सभी रहवासी संघ एक साथ आंदोलन शुरू कर रहे हैं। क्षेत्र के रहवासियों ने चेतावनी दी है यदि बिल्डरों पर जल्दी ही लगाम नहीं लगी तो रहवासी श्रंखलाबद्ध तरीके से प्रदर्शन शुरू करेंगे।
बिल्डरों पर सख्त एक्शन होगा
वार्ड 78 के पार्षद ओम प्रकाश आर्य ने कहा कि रहवासियों की शिकायतें सही हैं। मैं उनके साथ खड़ा हूं। मैंने क्षेत्र के कुछ बिल्डरों के खिलाफ नगर निगम कमिश्नर को पत्र लिखा है। पेड़ों की कटाई और अवैध निर्माण करने वालों पर सरकार और प्रशासन सख्ती से कार्रवाई करेंगे। नगर निगम ने बिल्डरों को नोटिस दिया है, जल्द ही एक्शन लिया जाएगा।