फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Girl students scorched by acid in practical lab

Indore News: प्रैक्टिकल लैब में एसिड से झुलसी छात्राएं, एसिड अटैक की अफवाह से हड़कंप

Sat, 22 Jul 2023 08:12 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 22 Jul 2023 08:12 PM IST
सार

हादसा शनिवार दोपहर के वक्त लैब में हुआ। उस वक्त यहां पर छात्राएं प्रैक्टिकल कर रहीं थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर एसिड अटैक की खबर फैल गई।

विज्ञापन
Girl students scorched by acid in practical lab
स्कूल की तस्वीर इनसेट में प्रिंसिपल। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर में गुमास्ता नगर स्थित वैष्णव स्कूल में 12वीं क्लास की दो स्टूडेंट्स एसिड से झुलस गई। हादसा शनिवार दोपहर के वक्त लैब में हुआ। उस वक्त यहां पर छात्राएं प्रैक्टिकल कर रहीं थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर एसिड अटैक की खबर फैल गई। जानकारी लगते ही पुलिस स्कूल पहुंची। प्रिंसिपल ने पुलिस को बताया कि गलती से एसिड छलक गया और हादसा हो गया। एक छात्रा को गले और चेहरे पर चोट आई है जबकि दूसरी छात्रा को गले पर जख्म हैं। 
विज्ञापन


लैब में टीचर और लैब असिस्टेंट रहते हैं मौजूद
श्री वैष्णव कन्या स्कूल की प्रिंसिपल ममता शुक्ला ने बताया कि प्रैक्टिकल के दौरान एक बच्ची के हाथ से एसिड छलक गया। टीचर और लैब असिस्टेंट भी वहीं पर थी। बच्ची को गले और चेहरे पर एसिड के कारण चोट लगी है। पास खड़ी एक अन्य छात्रा को भी गले में जख्म हुआ है। दोनों को स्कूल में ही तुरंत प्राथमिक उपचार दिया गया। बाद में बच्ची की मां को बुलाकर उसे हॉस्पिटल लेकर गए वहां से इलाज के बाद वह घर पहुंच चुकी है। 
विज्ञापन


टीचर भी वहीं पर मौजूद थे
प्रिंसिपल ने बताया कि इस तरह की घटना पहले कभी नहीं हुई। प्रैक्टिकल लैब में चार-चार बच्चों का ग्रुप बनाकर सिखाया जाता है। टीचर वहीं पर खड़े रहते हैं। लैब में एसिड रखने की जगह भी फिक्स है। 12वीं के बच्चे खुद समझदार होते हैं लेकिन फिर भी टीचर बार बार उन्हें सावधानी रखने का कहते हैं। गलती से यह हादसा हुआ। दोनों बच्चियां सुरक्षित हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed