फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   garden will be built in name of senior BJP leader Late Umesh Sharma MIC meeting Decision

MP News: बीजेपी प्रवक्ता स्वर्गीय उमेश शर्मा के नाम से बनेगा उद्यान, एमआईसी की बैठक में लिया गया निर्णय

Tue, 13 Sep 2022 11:10 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 13 Sep 2022 11:10 PM IST
सार

बीजेपी प्रवक्ता उमेश शर्मा नहीं रहे। राजनीति में मजबूत पकड़ रखने वाले शर्मा का नाम प्रमुख चुनाव के लिए सबसे ऊपर रहता था। लेकिन वे कार्यकर्ता बनकर पार्टी और लोगों की सेवा करना चाहते थे। अब उनके नाम से इंदौर शहर में उद्यान बनेगा।

विज्ञापन
garden will be built in name of senior BJP leader Late Umesh Sharma MIC meeting Decision
स्वर्गीय उमेश शर्मा, महापौर पुष्यमित्र भार्गव - फोटो : Social Media

विस्तार

बीजेपी के कर्मठ, ईमानदार और प्रखर प्रवक्ता उमेश शर्मा का निधन हो गया है। उमेश शर्मा के निधन से बीजेपी में शौक का माहौल है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शर्मा के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने उमेश शर्मा को ईमानदार और पार्टी का कर्मठ कार्यकर्ता बताया है।

विज्ञापन


बता दें कि स्वर्गीय उमेश शर्मा के नाम से इंदौर शहर के प्रकाश नगर में सबसे बड़ा उद्यान बनेगा, जिसको आदर्श उद्यान के रूप में विकसित किया जाएगा। वर्तमान में प्रकाश नगर में बने हुए सबसे बड़े उद्यान का नाम होगा स्वर्गीय उमेश शर्मा उद्यान।
विज्ञापन


यह फैसला एमआईसी की अनौपचारिक बैठक में लिया गया। इस फैसले को लेकर महापौर पुष्यमित्र भार्गव को लोगों ने धन्यवाद दिया। वहीं, नगर निगम सभागार में हुई एमआईसी की अनौपचारिक बैठक के बाद स्वर्गीय उमेश शर्मा को एक मिनिट का मौन रखकर श्रद्धांजलि भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि प्रवक्ता उमेश शर्मा हाल ही में गुजरात से लौटे थे। पार्टी ने गुजरात में होने वाले चुनाव की जिम्मेदारी सौंपी थी। गुजरात से घर शनिवार को पहुंचे थे। शाम को सीने में अचानक दर्द उठने के बाद परिजनों ने एक निजी अस्पताल मे भर्ती कराया। अस्पताल में इलाज के दौरान शर्मा ने अंतिम सांस ली। शर्मा का नाम संघ से जुड़ा हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed