फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indore News: इंदौर के पास महू में 8 साल के बच्चे की हत्या, अपहरण के बाद फिरौती में मांगे थे चार करोड़ रुपए

Mon, 06 Feb 2023 03:19 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Mon, 06 Feb 2023 03:19 PM IST
सार

Crime News Today in Indore : बच्चे का शव महू में ही एक पुलिया के नीचे मिला है। मामला किशनगंज थाना क्षेत्र के गांव पिगडंबर का है।

विज्ञापन
Indore Crime News: 6 Year Old Child Murdered, Four Crore Rupees Were Demanded in Ransom
फिरौती में मांगे थे चार करोड़ रुपए - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
इंदौर के पास महू में एक बच्चे के अपहरण के बाद हत्या का मामला सामने आया है। एक कांग्रेस नेता के 8 साल के भतीजे का अपहरण करने के बाद परिवार से चार करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई और बाद में बच्चे की हत्या कर दी गई। बच्चे का शव महू में ही एक पुलिया के नीचे मिला है। मामला किशनगंज थाना क्षेत्र के गांव पिगडंबर का है। पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।


हत्या गला दबाकर, मुंह में कपड़ा ठूंसकर की गई
पुलिस ने बताया कि कांग्रेस नेता विजेंद्र सिंह चौहान के छोटे भाई जितेंद्र सिंह चौहान का बेटा हर्ष (8) रविवार शाम 6 बजे सेे घर से लापता था। परिजन ने अपने गांव के साथ ही आसपास के कई क्षेत्रों में बच्चे की तलाश की। इसके बाद पुलिस को शिकायत की गई। पुलिस ने बच्चे की तलाश शुरू की तो देर रात पता चला कि बच्चे का शव चोरल में के सैंडल मेंडल गांव की एक पुलिया के नीचे है। बच्चे के शव को महू के सिविल अस्पताल में लाए हैं यहां पर पोस्टमॉर्टम हो रहा है। बताया जा रहा है कि बच्चे की हत्या गला दबाकर, मुंह में कपड़ा ठूंसकर की गई है। इस दौरान उसकी नाक भी बंद कर दी गई थी।

Indore Crime News: 6 Year Old Child Murdered, Four Crore Rupees Were Demanded in Ransom
सीसीटीवी फुटेज - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
फुटेज में सायकल से जाता दिखा
पुलिस ने बताया कि हर्ष रविवार को बाहर खेल रहा था। वह पांच बजे के आसपास अपनी सायकल से घूम रहा था। इसके बाद वह लापता हो गया। इसके बाद ही परिजन को फिरौती के लिए फोन आया। परिजन पुलिस के पास पहुंचे और तलाश शुरू की। पुलिस ने बताया कि एक सीसीटीवी फुटेज में वह जाता हुआ दिखा है। वहीं पुलिस को एक कार के भी फुटेज मिले हैं। हर्ष के पिता खदान कारोबारी हैं और उसके चाचा विजेंद्र सिंह चौहान कांग्रेस के नेता हैं। 
Indore Crime News: 6 Year Old Child Murdered, Four Crore Rupees Were Demanded in Ransom
आरोपी रितेश जितेंद्र सिंह का भांजा है और दूसरा आरोपी विक्की भी करीबी रिश्तेदार ही है। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
दोनों आरोपी रिश्तेदार ही निकले
पुलिस ने कार बरामद कर दो आरोपियों को पकड़ लिया है। दोनों ही रिश्तेदार निकले हैं। आरोपी रितेश जितेंद्र सिंह का भांजा है और दूसरा आरोपी विक्की भी करीबी रिश्तेदार ही है। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि दोनों आरोपी बच्चे के बहला फुसलाकर ले गए और बाद में उसकी हत्या कर दी। 

प्रॉपर्टी विवाद में की हत्या 
पुलिस के मुताबिक मृतक हर्ष के परिवार का प्रॉपर्टी का विवाद चल रहा था। परिवार के कुछ लोगों को हर्ष के पिता जितेंद्रसिंह से पैसे लेना थे। जिस दिन हर्ष की हत्या हुई उसी दिन रविवार को इस विवाद में सबके बीच में बातचीत भी हुई थी। यह बातचीत खत्म होने के बाद ही हर्ष का अपहरण हो गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed