{"_id":"63e0c9783899262374452c80","slug":"indore-master-plan-development-people-city-needs-2023-02-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Indore News: बुनियादी जरूरतों कोपूरा न कर सका इंदौर का पुराना मास्टर प्लान, अब नए की तैयारी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: बुनियादी जरूरतों कोपूरा न कर सका इंदौर का पुराना मास्टर प्लान, अब नए की तैयारी शुरू
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Mon, 06 Feb 2023 03:03 PM IST
सार
विकास के ट्रैक पर भाग रहा इंदौर अब भी कई बुनियादी समस्याओं से जूझ रहा है। सरकार और प्रशासन भी इसके लिए समुचित हल नहीं निकाल पा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 2
राजबाड़ा
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सरकार और प्रशासन के मुताबिक इंदौर शहर का मास्टर प्लान 2021 का समय पूरा हो गया है और अब नए मास्टर प्लान की तैयारी हो रही है। मगर इसके पहले बहुत जरूरी है कि जो मास्टर प्लान और उसकी अवधि पूरी हो गई है, उसका भी एनालिसिस किया जाए। यह देखा जाए कि इसके क्रियान्वयन में कितनी सफलता और कितनी असफलता मिली। इसके साथ इसके लिए जिम्मेदारी तय करने का भी समय है। तभी अगले 50 साल के लिए एक प्रभावी योजना या गाइडलाइन हम बना सकेंगे।
इस विषय पर शहर के वरिष्ठ आर्किटेक्ट अतुल शेठ कहते हैं कि वर्तमान मास्टर प्लान 2021 में जो पूरा हुआ है, उसमें कई बातें हैं जो शहर के लिए अति आवश्यक मानी गई थी जिसमें शहर की सडक़ें, शहर के लिए पानी, ऊर्जा आदि क्षेत्रों में कई काम हुए हैं। प्रतिशत की दृष्टि से 50 प्रतिशत से ज्यादा नंबर हम दे सकते हैं। मगर बसाहट, आवास, हरित क्षेत्र, यातायात, परिवहन, ड्रेनेज, बरसाती पानी की निकासी, खेलकूद के मैदान आदि कई क्षेत्र, आज भी चुनौती बने हुए हैं। नर्मदा का पानी शहर में तो आया, मगर घर तक नहीं पहुंचा। आज भी 45 प्रतिशत से ज्यादा आबादी, बगैर नर्मदा के पानी के है।
2 of 2
अतुल शेठ
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
आज आवश्यकता है एक दृष्टि पत्र की जो शहर को आगामी 50 वर्षों के लिए दिशा दे सके उसके लिए आंकलन प्रस्तुत करता हो। जैसे हमारी आबादी कैसे और कितनी होगी? कैसी होगी जनसामान्य के लिए सारी नगरी सुविधा, कैसे कैसे और कब कब होना चाहिए? उसकी लागत कितनी कितनी, कब कब होगी? जनता की जेब को देखते हुए, उस पर अनुमानित भार, कब-कब कितना होना चाहिए? अधोसंरचना खर्च कब-कब कितना और कहां-कहां से कैसे कैसे आएगा? कौन लाएगा यह पैसा? इंदौर शहर के विकास के लिए आज कई विभाग कार्य कर रहे हैं। नगर निगम, इंदौर विकास प्राधिकरण, टाउन एंड कंट्री प्लानिंग डिपार्टमेंट, जिला योजना समिति, जल संसाधन विभाग, राज्य विद्युत विभाग कमी कंपनी, पुलिस विभाग, आरटीओ आदि कई विभाग हंै। दुर्भाग्य यह है कि वर्तमान मास्टर प्लान में इन सबके लिए कोई जिम्मेदारी नहीं है। कौन क्या करेगा? कब तक करेगा? और उसका पैसा कहां से कैसे आएगा? एक अधिकारी तक तय नहीं है कि इस पूरे मास्टर प्लान को जो इसकी सफलता, असफलता के लिए जिम्मेदार हो।
वर्तमान मास्टर प्लान के अध्याय 7 में इस बारे में कई बातें हैं जो बहुत स्पष्ट हैं, मगर इस पूरे अध्याय को अनदेखा कर दिया गया। सारे अधिकारी, जनप्रतिनिधि और विशेषज्ञों ने भी नहीं देखा। इसी का परिणाम है कि मास्टर प्लान 2021 एक असफल मास्टर प्लान साबित हुआ। आज जरूरत है कि हमारी गलतियों से, अनुभव से, हमें सीखने की। मुझे लगता है कि शहर के जिम्मेदार अधिकारियों ने, जनप्रतिनिधियों ने और विशेषज्ञों ने बैठकर आकलन करते हुए एक दृष्टि पत्र बनाना चाहिए आगामी 50 वर्षों के लिए इसे शासन को सौंपना चाहिए। जिससे शासन को भी मास्टर प्लान बनाने में सहयोग हो सके, वही मास्टर प्लान बनाने वाले भी शहर की वास्तविक आवश्यकताओं से रूबरू हो सकंे और उससे मुंह मोड़ ना सके।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।