फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Food for hostel girl students was being prepared in filth, officers raided

Indore:गंदगी में बन रहा था होस्टल की छात्राओं के लिए भोजन, अफसरों ने मारा छापा

Thu, 25 May 2023 07:54 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 25 May 2023 07:54 PM IST
सार

छात्राओं के लिए स्कीम नं. 78 के अशीमारा हाउसिंग प्राइवेट लिमिटेड में खाना बनकर आता है। इसके बाद खाद्य विभाग की टीम स्कीम नं. 78 पर पहुंची। जहां पर टीम ने किचन की जांच की। अफसरों ने देखा कि गंदगी में खाना बन रहा था। फर्श पर तेल के काले धब्बे थे।

विज्ञापन
Food for hostel girl students was being prepared in filth, officers raided
होस्टल और माॅल पर खाद्य विभाग का छापा। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

लसुडि़या क्षेत्र केे एक होस्टल में रहने वाली छात्राओं के लिए गंदगी के बीच भोजन पकाया जा रहा था अौर उसकी गुणवत्ता भी ठीक नहीं थी। इसकी शिकायत जब अफसरों तक पहुंची तो खाद्य विभाग की टीम ने छापा मारकर खाने के सेंपल लिए। इसके अलावा मल्हार माॅल की फूड कोर्ट पर भी जांच करने टीम पहुंची।

विज्ञापन


लसुडि़या मोरी के केस्टल गर्ल्स होस्टल में खराब खाने की शिकायत मिली थी। इसके बाद गुरुवार को खाद्य विभाग की टीम गर्ल्स होस्टल पहुंची। उन्होंने मौके पर देखा कि होस्टल में खाने का निर्माण नही होता है। छात्राओं के लिए स्कीम नं. 78 के अशीमारा हाउसिंग प्राइवेट लिमिटेड में खाना बनकर आता है।

विज्ञापन


इसके बाद खाद्य विभाग की टीम स्कीम नं. 78 पर पहुंची। जहां पर टीम ने किचन की जांच की। अफसरों ने देखा कि गंदगी में खाना बन रहा था। फर्श पर तेल के काले धब्बे थे।नियमित सफाई नहीं होती थी। कीचन में भी गंदगी थी। अफसरों ने मौके पर ही गंदगी को लेकर नोटिस जारी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद टीम सी 21 और मल्हार मॉल के फूड कोर्ट पर पहुंची। यहां स्पिलीट बिन्स रेस्टोरेंट, कैफे पेपरिका रेस्टोरेंट और इण्डियन चौका रेस्टोरेंट से जाकर सेंपल लिए। उन्हें जांच के लिए भोपाल की प्रयोगशाला भेजा गया। इन संस्थानों पर साफ-सफाई नही पाई गई। सभी संस्थानों को धारा 32 के तहत नोटिस जारी किए गए।

12 बजे के बाद खुला था बार, लाइसेंस निलंबित

आबकारी विभाग ने डियाब्लो पब का लाइसेंस 15 दिन के लिए निलंबित कर दिया है। 15 मई को टीम पब मेें जांच करने पहुंची थी तो रात 12 बजे के बाद पब खुला मिला था। इसकी रिपोर्ट अफसरों ने तैयार कर कलेक्टर को सौंपी थी। इसके बाद बार का लाइसेंस निलंबित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed