फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Five kilometer priority corridor ready, now trial run will happen in October

Indore News: पांच किलोमीटर का प्रायरिटी काॅरिडोर तैयार, अब अक्तूबर में होगा ट्रायल रन

Sun, 24 Sep 2023 06:27 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 24 Sep 2023 06:27 PM IST
सार

अगले साल सितंबर माह में गांधी नगर से रेडिसन होटल तक 17 किलो मीटर तक के हिस्से मेें ट्रायल रन लिया जाएगा। विधानसभा चुनाव के लिए जल्दी ही आचार संहित लगाने वाली हैै। सरकार उससे पहले पांच किलोमीटर हिस्से में मेट्रो का ट्रायल रन कराना चाहती हैै।

विज्ञापन
Five kilometer priority corridor ready, now trial run will happen in October
मेट्रो का ट्रायल रन अब अक्टूबर माह में होगा। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

मेट्रो ट्रेन का ट्रायल रन 15 सितंबर को होना था, लेकिन 10 दिन बीतने के बावजूद अभी ट्रायल रन की तिथि तय नहीं हो पाई है। अब अगले माह यह हो सकता है, क्योंकि इंदौर में स्मार्ट सिटी कॉन्फ्रेस, गणेश विसर्जन चल समारोह जैसे बड़े आयोजन हैं। इसके अलावा चुनावी अभियानों की व्यस्तता के कारण मुख्यमंत्री को भी समय नहीं मिल पा रहा है। सरकार चाहती है कि मेट्रो के ट्रायल रन के दौरान बड़ा कार्यक्रम हो और शहर के लोग भी उसमें शामिल हो सके।

विज्ञापन


मेट्रो के प्राॅयरिटी काॅरिडोर का काम पूरा हो चुका है। मेट्रो के सेफ्टी रन के दौरान कोच पहले स्टेशन तक का सफर तय कर चुके हैं। बारिश के कारण मेट्रो स्टेशनों पर एस्केलेटर लगाने का काम प्रभावित हुआ था, लेकिन मौसम खुलने के बाद वे काम भी पूरे हो चुके हैं।
विज्ञापन


20 सेफ्टी रन किए
अब स्टेशनों के रंग-रोगन का काम चल रहा है। अफसरों ने बताया कि सेफ्टी रन भी दस दिनों में 20 से ज्यादा बार लिए जा चुके हैं। अब ट्रायल रन के लिए मेट्रो ट्रेन कार्पोरेशन पूरी तरह तैयार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आचार संहिता लगाने से पहले होगा समारोह
मेट्रो के संचालन में डेढ़ से दो साल का समय लग सकता है। अगले साल सितंबर माह में गांधी नगर से रेडिसन होटल तक 17 किलो मीटर तक के हिस्से में ट्रायल रन किया जाएगा। विधानसभा चुनाव के लिए जल्दी ही आचार संहित लगाने वाली है। सरकार उससे पहले पांच किलोमीटर हिस्से में मेट्रो का ट्रायल रन कराना चाहती है। अक्तूबर के पहले सप्ताह में इंदौर में इसके लिए बड़ा समारोह हो सकता है। तब शहर के नागरिक इंदौर के लिए आए कोचों को भीतर से भी देख सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed