फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Female constable will become male, permission to change gender received from Home Department

Indore: महिला आरक्षक बनेगी पुरुष, गृह विभाग से मिली जेंडर चेंज करने की अनुमति

Tue, 15 Aug 2023 10:36 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 15 Aug 2023 10:36 AM IST
सार

महिला आरक्षक होने के नाते जो सुविधाएं पुलिस विभाग की तरफ से मिलती है। जेंडर बदलने के बाद वह सुविधाएं महिला आरक्षक को नहीं मिलेगी। अनुमति के साथ गृह विभाग ने महिला आरक्षक को यह तथ्य भी स्पष्ट करा दिया है।

विज्ञापन
Female constable will become male, permission to change gender received from Home Department
सांकेतिक फोटो - फोटो : social media

विस्तार

मध्य प्रदेश के रतलाम की एक महिला आरक्षक अपना जेंडर चेंज करेगी। वह जेंडर आईडेंटिटी डिसआर्डर से पीडि़त है। शासकीय कर्मचारी होने के कारण दो साल पहले महिला आरक्षक ने पुलिस मुख्यालय से जेंडर चेंज करने की अनुमति मांगी थी। गृह विभाग ने विधि विभाग से राय ली थी। विधि विभाग ने सुप्रीम कोर्ट का हवाला देकर अनुमति देने की सलाह दी थी। इसके बाद महिला आरक्षक को जेंडर बदलने की अनुमति मिल गई।

विज्ञापन

पुलिस विभाग में लिंग परिवर्तन कराने का यह दूसरा मामला है। दो साल पहले निवाड़ी में पदस्थ एक महिला आरक्षक को भी जेंडर चेंज करने की अनुमति मिली थी। फिलहाल जिस आरक्षक को गृह विभाग ने अनुमति दी है। वह रतलाम जिले में पदस्थ है। वह जेंडर आईडेंटिटी डिसआर्डर से पीडि़त थी और दिल्ली के एक मनोचिकित्सक से इलाज करा रही थी।चिकित्सकों के अनुसार इस बीमारी से पीडि़त व्यक्ति प्राकृतिक रुप से मिले जेंडर के प्रति सहज नहीं रहता है। उसके क्रियाकलाप विपरित लिंग की तरह रहते है। इससे वह परेशान रहता है। इसका उपाय लिंग परिवर्तन है।

विज्ञापन

डाक्टर ने उन्हें लिंग परिवर्तन की सलाह दी थी। इसके बाद रतलाम जिले के मेडिकल बोर्ड के पास मामला पहुंचा। बोर्ड ने परीक्षण किया और जेंडर चेंज करने की सलाह दी,लेकिन शासकीय कर्मचारी के लिंग परिवर्तन को लेकर शासन के पास कोई स्पष्ट नियम नहीं है, इसलिए पुलिस मुख्यालय ने विधि विभाग से अभिमत मांगा था। विधि विभाग ने जेंडर बदलने की सलाह दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं मिलेगी सुविधाएं

महिला आरक्षक होने के नाते जो सुविधाएं पुलिस विभाग की तरफ से मिलती है। जेंडर बदलने के बाद वह सुविधाएं महिला आरक्षक को नहीं मिलेगी। अनुमति के साथ गृह विभाग ने महिला आरक्षक को यह तथ्य भी स्पष्ट करा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed