फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Father and son who went to Maheshwar for picnic died due to drowning

Indore News:पिकनिक मनाने महेश्वर गए पिता और बेटे की डूबने से मौत

Mon, 27 Mar 2023 04:13 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 27 Mar 2023 04:13 PM IST
सार

महेश्वर में प्रतिदिन हजारों लोग पिकनिक मनाने जाते हैं। कई परिवार सहस्त्रधारा में भी नहाने के लिए जाते हैं। यहां चट्टानों के बीच से नदी बहती है। कुछ जगह पर नदी का बहाव तेज है और पानी भी गहरा है लेकिन लोगों को इसकी जानकारी नहीं रहती।

विज्ञापन
Father and son who went to Maheshwar for picnic died due to drowning
नर्मदा नदी में डूबने से पिता और बेटे की मौत। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

पिकनिक मनाने इंदौर से महेश्वर गए एक आईटी इंजीनियर और उनके बेटे की सहस्त्रधारा में डूबने से मौत हो गई। दोनों नहा रहे थे तभी बेटे का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। यह देख पिता भी उसे बचाने के लिए गहरे पानी में चले गए। काफी देर तक दोनों ऊपर नहीं आए तो परिजनों ने चीखना शुरू कर दिया।इसके बाद गोताखोरों ने दोनों की खोजबीन शुरू कर दी, पौन घंटे बाद दोनों को गोताखोर ने खोज लिया और अस्पताल ले गए लेकिन फेफड़ों में पानी भर जाने की वजह से दोनों की मौत हो गई।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मृतक का नाम अमन पिता अखिल सिंह कंवर और रुद्राक्ष सिंह है। अमन आईटी इंजीनियर थे। वे अपनी पत्नी, बेटे और साली के साथ महेश्वर गए थे। अमन का परिवार इंदौर में पिनेकल ड्रीम्स में रहता है। परिवार मूल रूप से उज्जैन का रहने वाला है। नौकरी के सिलसिले में अमन अपने परिवार के साथ इंदौर रहते थे। पुलिस ने दोनो शवों का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के हवाले कर दिया। पिता और बेटे की अंत्येष्टी इंदौर में हुई। 

विज्ञापन

नही है सूचना बोर्ड

महेश्वर में प्रतिदिन हजारों लोग पिकनिक मनाने जाते हैं। कई परिवार सहस्त्रधारा में भी नहाने के लिए जाते हैं। यहां चट्टानों के बीच से नदी बहती है। कुछ जगह पर नदी का बहाव तेज है और पानी भी गहरा है लेकिन लोगों को इसकी जानकारी नहीं रहती। प्रशासन ने भी यहां चेतावनी के बोर्ड नहीं लगाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed