फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Economist Kavadia said - starting health tourism on the banks of rivers will benefit the state

Indore: अर्थशास्त्री कावड़िया बोले-नदियों के किनारे पर स्वास्थ्य पर्यटन शुरू करने से प्रदेश को लाभ होगा

Thu, 10 Aug 2023 09:10 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 10 Aug 2023 09:10 PM IST
सार

डॉ.कावड़िया ने कहा कि वर्ष 2005 के बाद से मध्य प्रदेश के विकास की प्रक्रिया बदली है। वर्ष 2000 में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के रूप में दो राज्यों का विभाजन होने के बाद प्रदेश में कोयला और बिजली का बड़ा संकट आ गया था। 

विज्ञापन
Economist Kavadia said - starting health tourism on the banks of rivers will benefit the state
डेवलपमेंट फाउंडेशन मेें विचार वक्त करते वक्ता। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

अर्थशास्त्री डाॅ. गणेश कावड़िया ने कहा है कि प्रदेश की प्रगति के लिए प्रदेश के हर जिले में फूड प्रोसेसिंग प्लांट खोलने आवश्यक है । इसके साथ ही मध्य प्रदेश में नदियों के किनारे स्वास्थ्य पर्यटन शुरू कर हम नई संभावनाओं को आकर दे सकते हैं ।

विज्ञापन

वे गुरुवार को डेवलपमेंट फाउंडेशन के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मध्य प्रदेश में विकास की संभावनाओं और चुनौतियों पर शहर के बुद्धिजीवियों से चर्चा कर रहे थे । इस कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी मुकुंद कुलकर्णी ने की । विषय प्रवर्तन करते हुए डेवलपमेंट फाउंडेशन के संस्थापक आलोक खरे ने कहा कि पिछले एक दशक से यह फाउंडेशन मध्य प्रदेश के विकास के मुद्दों पर कार्य कर रहा है । इस कार्यक्रम में खासतौर पर हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल महामहिम वी एस कोकजे भी मौजूद थे ।

विज्ञापन

इस मौके पर डॉ.कावड़िया ने कहा कि वर्ष 2005 के बाद से मध्य प्रदेश के विकास की प्रक्रिया बदली है । वर्ष 2000 में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के रूप में दो राज्यों का विभाजन होने के बाद प्रदेश में कोयला और बिजली का बड़ा संकट आ गया था । इस स्थिति में सरकार के द्वारा 2005 में जल जंगल जमीन की योजना लाई गई ।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड के संकटकाल में मध्य प्रदेश एकमात्र ऐसा प्रदेश था जिसने कि अपनी विकास दर को कायम रखा । जितना वन क्षेत्र मध्य प्रदेश के पास है उतना पूरे देश में किसी भी राज्य के पास नहीं है । यही कारण है कि मध्यप्रदेश को देश में ऑक्सीजन की फैक्ट्री के रूप में पहचाना जाता है । पूरी दुनिया में सबसे बेहतर गेहूं मध्यप्रदेश में हैं ।


गेहूं के उत्पादन में सरकार के द्वारा शुरू किए गए बोनस ने इस उत्पादन में क्रांति ला दी है । उन्होंने कहा कि देश में सबसे ज्यादा नदियों का उद्गम स्थल मध्य प्रदेश है । प्रदेश में नदियों के किनारे पर स्वास्थ्य पर्यटन शुरू किया जाना चाहिए । वहां पर नेचुरल हेल्थ सेंटर शुरू किया जाना चाहिए तो वह प्रदेश की प्रगति में मिल का पत्थर साबित होगा ।

कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथि का स्वागत श्याम पांडे एवं शफी शेख ने किया । आभार प्रदर्शन रामेश्वर गुप्ता ने किया । इस कार्यक्रम को देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल आफ इकोनॉमिक्स के विभाग अध्यक्ष प्रो कन्हैयालाल आहूजा ने भी संबोधित किया । कार्यक्रम में डॉ कावड़िया के व्याख्यान के बाद बुद्धिजीवियों के द्वारा प्रश्न भी किए गए ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed