फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   digvijaysingh kamal patel kamalnath congress bjp

"दिग्विजय और कमलनाथ को बुढ़ापा आ गया, अब वे सठिया गए हैं, जितना बोलेंगे कांग्रेस का उतना नुकसान करेंगे "

Wed, 24 May 2023 09:20 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Wed, 24 May 2023 09:20 PM IST
सार

- इंदौर में कृषि मंत्री पटेल ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान दिया विवादित बयान, बोले- दोनों क्या बोलते हैं खुद उन्हें भी समझ नहीं आता
 

विज्ञापन
digvijaysingh kamal patel kamalnath congress bjp
कमल पटेल - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

बुढ़ापे में दिग्विजय और कमलनाथ सठिया गए हैं। इन लोगों ने मानसिक संतुलन खो दिया है। इनकी बात का कोई असर नहीं और ये जितना बोलेंगे, जितना घूमेंगे उतना कांग्रेस को नुकसान होगा। यह बात बुधवार को इंदौर आए कृषि मंत्री कमल पटेल ने कही। कमल पटेल ने कहा कि इन लोगों ने पिछली बार झूठ बोल-बोल कर जनता को ठग लिया था। ये ठग नाथ के चक्कर में जनता आने वाली नहीं है। अब जनता इनसे कहेगी चलो-चलो, बहुत बेवकूफ बन गए, अब नहीं बनने वाले। मंत्री पटेल ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि “दिग्विजय सिंह क्या कहते हैं, क्या नहीं, ये खुद उन्हें समझ नहीं आता। वो तो सठिया गए हैं। बुढ़ापा आ गया है। कमलनाथ भी सठिया गए हैं। कमलनाथजी राजीव गांधीजी की पुण्यतिथि को कह रहे हैं कि शुभ दिन है। जिस दिन उनकी हत्या हुई।
विज्ञापन


गरीब किसानों को सर्वे के बाद मिलेगा फसल नुकसान का मुआवजा
इस मौके पर पटेल ने किसानों के विषय में भी बात की। उन्होंने कहा कि छोटे किसानों का बीमा सरकार भरेगी। गेहूं का उत्पादन पिछली बार से इसलिए कम हुआ है कि किसान विविधिकरण की ओर आ रहा है। किसान चने, सरसों की ओर आया है। हम भारत सरकार से बात करेंगे की मध्यप्रदेश में गेहूं अच्छा हुआ है, इसलिए निर्यात खोला जाए। वहीं इस बार छोटे किसानों को घर पहुंच खाद की सुविधा सरकार देगी। पर्याप्त भंडारण है। ओले और बारिश की वजह से फसलों का भारी नुकसान हुआ है। इस पर बोले कि प्याज का बीमा महंगा होता है इसलिए किसान नहीं कराता है। सिर्फ 5 परसेंट किसान देने की स्थिति में है। गरीब किसानों का सर्वे करवा रहे हैं, उन्हें जो नुकसान हुआ है उसमें सरकार पूरी मदद करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed