फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Darshan of Mahakal will be possible even during Bhasma Aarti on Mahashivratri in Ujjain

Ujjain News: उज्जैन में महाशिवरात्रि पर भस्माआरती के दौरान भी हो सकेंगे महाकाल के दर्शन

Tue, 14 Feb 2023 07:15 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 14 Feb 2023 07:15 PM IST
सार

मंदिर प्रशासन महाशिवरात्रि पर होने वाली महाकाल मंदिर में  सुबह की भस्मा आरती में भक्तों को कार्तिकेय मंडप से प्रवेश देगा। भक्त आरती के दौरान यहां चलित दर्शन कर सकेंगे। आम दिनों मेें भस्मा आरती पर यह व्यवस्था नहीं रहती है। 

विज्ञापन
Darshan of Mahakal will be possible even during Bhasma Aarti on Mahashivratri in Ujjain
महाकाल मंदिर उज्जैन - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

महाकाल लोक बनने के बाद वैसे ही महाकाल मंदिर में दर्शकों की संख्या बढ गई है। इस बार महाशिवरात्रि पर भी चार लाख से ज्यादा भक्तों के आने की उम्मीद मंदिर प्रशासन जता रहा है। भक्तों को ज्यादा परेशानी न हो, इसके लिए अलग से प्रबंध किए है।

विज्ञापन


महाशिवरात्रि के एक दिन पहले ही रात को भक्तों की भीड़ लग जाती है। मंदिर प्रशासन महाशिवरात्रि पर होने वाली सुबह की भस्मा आरती में भक्तों को कार्तिकेय मंडप से प्रवेश देगा। भक्त आरती के दौरान यहां चलित दर्शन कर सकेंगे।
विज्ञापन


मंदिर प्रशासक संदीप सोनी ने बताया कि दर्शन के दौरान ज्यादा समय न लगे, इसलिए तीन गेट से निर्गम की व्यवस्था की गई है वहीं दर्शन के लिए भी कतार ज्यादा लंबी रहेगी, इसलिए आधा किलोमीटर के हिस्से में बेरिकेटिंग की गई है। दर्शन के लिए जहां लाइन लगेगी। उसके पास ही पेयजल और जूता स्टैंड की व्यवस्था रहेगी। भजन मंडलियां भी परिसर में भजन करेगी, ताकि कतार में लगे लोगों को बोरियत न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिन में होगी विशेष आरती

महाशिवरात्रि पर दिन में विशेष आरती रहेगी। महाशिवरात्रि पर महाकाल का भी विशेष श्रृंगार किया जाएगा। गृभगृह को भी फूलों से सजाया जाएगा।


पार्किंग मंदिर परिसर से दूर
महाशिवरात्रि पर शहर में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए वाहनों की पार्किंग भी मंदिर परिसर से दूर रखी गई है। नानाखेडा बस स्टैंड के अलावा अन्य क्षेत्रों में पार्किंग की व्यवस्था रखी गई है। वहां से विशेष बसें मंदिर तक चलाई जाएगी। भक्त उसमें बैठकर मंदिर परिसर तक आ सकेंगे।


दो हजार पुलिस जवान रहेंगे तैनात
महाशिवरात्रि पर महाकाल मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था भी चाक चौबंद रहेगी। दो हजार पुलिस जवान परिसर में तैनात रहेंगे। इसके अलावा अन्य युवकों को भी भीड़ प्रबंधन की जिम्मेदारी दी जाएगी। ड्रोन के माध्यम से भी भीड़ पर नजर रखी जाएगी। मंदिर में मोबाइल, पर्स भक्त नहीं ले जा सकेंगे,क्योकि मंदिर में फोटोग्राफी प्रतिबंधित की गई है। महाकाल लोक बनने के बाद यह पहला मौका होगा, जब महाकाल के दर्शन के लिए आने वाले भक्तों की भीड़ के रिकार्ड टूट सकते है। 18 फरवरी को महाशिवरात्रि के कारण उज्जैन होटलों की बुकिंग लोगों के काफी पहले से करा रखी है। महाकाल मंदिर के अलावा उज्जैन के अन्य मंदिरों में भी भीड़रहेगी। वहां भी प्रशासन ने विशेष व्यवस्थाएं की है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed